Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Controversy deepens over shifting of new fruit and vegetable market in Jalalabad

Punjab: जलालाबाद में नई फल-सब्जी मंडी शिफ्टिंग पर विवाद... पुलिस छावनी में तब्दील हुई मंडी, कई हिरासत मेें लिए

Wed, 01 Oct 2025 06:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 01 Oct 2025 06:41 PM IST
सार

जलालाबाद की सब्जी मंडी से रेहड़ी-फड़ी वालों को नई फल-सब्जी मंडी में शिफ्ट करने पर विवाद थम नहीं रहा है। तीन दिन से बवाल जारी है। बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Controversy deepens over shifting of new fruit and vegetable market in Jalalabad
जलालाबाद सब्जी मंडी में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजुपर के जलालाबाद में सब्जी मंडी के पुराने शेड के नीचे रेहड़ी- फड़ी लगाने वालों को नई फल-सब्जी मंडी में शिफ्ट करने को लेकर बीते तीन दिनों से जारी विवाद बुधवार को टकराव में बदल गया। तीन दिन से हड़ताल पर बैठे रेहड़ी- फड़ी वालों ने जब प्रशासन के आदेश को मानने से इनकार कर दिया, तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही मंडी क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। जलालाबाद के चारों पुलिस स्टेशनों के इंचार्ज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर शेड के नीचे लगी रेहड़ियों को जबरन हटाना शुरू किया। इस दौरान रेहड़ी चालकों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और उनकी पुलिस के साथ भिड़ गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों की सहायता से रेहड़ी चालकों का सामान जब्त कर लिया और पूरी मंडी के चारों ओर कंटीली तार लगाकर इलाके की घेराबंदी की। कुछ ही देर में सब्जी मंडी पुलिस छावनी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करने पर सब्जी रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र ढडिया सहित करीब आधा दर्जन रेहड़ी चालकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को हिरासत में लेकर नगर थाने भेजा गया। सब्जी रेडी यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने बताया करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें एसएसपी फाजिल्का की हिदायतों पर बाद उन्हें रिहा किया गया। उधर सुरेंद्र ढडिया को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही गुस्साए रेहड़ी चालकों और सीपीआई के स्थानीय नेताओं ने मंडी शेड के नीचे ही धरना शुरू कर दिया और विधायक व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई मार्केट में शिफ्ट नहीं होंगे रेहड़ी संचालक

सीपीआई नेता हंसराज गोल्डन ने कहा कि सरकार गरीब मजदूर तबके पर जुल्म कर रही है। रेहड़ी चालक रोजी-रोटी कमाकर परिवार का पेट पालते हैं। इनके सिर से छत छीनकर इन्हें नई जगह धकेलना सीधा-सीधा शोषण है। सब्जी रेहड़ी यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर नई मार्केट में शिफ्ट नहीं होंगे। प्रशासन चाहे जितना भी दबाव बना ले, रेहड़ी चालक अपनी पुरानी जगह से नहीं हटेंगे। अगर जबरदस्ती की गई तो आंदोलन और उग्र होगा।

बैठक में भी नहीं बनी बात

इससे पहले उपमंडल अधिकारी कंवरजीत सिंह मान की अगुवाई में जिला मंडी अधिकारी सलोद बिश्नोई और पुलिस उपकप्तान जितेंद्र सिंह गिल ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रशासन का कहना है कि नई मंडी में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को रोकने के लिए शिफ्टिंग जरूरी है। 


रेहड़ी चालकों ने प्रशासन के सामने साफ कर दिया कि मौजूदा मंडी में ही उनके लिए स्थायी शेड और जगह तय है वह वहां से नहीं हटेंगे। 

भाजपा जिला अध्यक्ष काका कंबोज ने दी चेतावनी

धरने में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष काका कंबोज ने कहा कि इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है लेकिन वहां पुलिस कार्रवाई करने नहीं जाती। पर गरीब रेहड़ी वालों को उजाड़ने के लिए पूरी फोर्स लेकर मंडी में पहुंच गई। विधायक इस इलाके में भ्रष्टाचार फैला रहे हैं और पुलिस प्रशासन उनके इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा गरीब रेहड़ी चालकों के साथ खड़ी है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जबरदस्ती की गई तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed