फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Contract Drivers and conductors of Punjab Roadways Punbus and PRTC will be regular

दिवाली का तोहफा: पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC के अनुबंध ड्राइवर-कंडक्टर होंगे नियमित, मंत्री ने दिए निर्देश

Wed, 30 Oct 2024 01:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Oct 2024 01:20 PM IST
सार

दिवाली से पहले पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी में काम करने वाले अनुबंध कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। करीब तीन हजार ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए यह राहत भरी खबर आई है।

विज्ञापन
Contract Drivers and conductors of Punjab Roadways Punbus and PRTC will be regular
पंजाब रोडवेज की बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी में काम करने वाले करीब तीन हजार ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए राहत भरी खबर आई है। पंजाब सरकार अनुबंध पर काम करने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने की तैयारी कर रही है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस संबंध में केस तैयार करके जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजें। साथ ही आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के भी उन्होंने प्रस्ताव तैयार करने के लिए बोला है। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और पंजाब रोडवेज (पनबस) स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। मंत्री ने नए ड्राइवरों, कंडक्टरों की 5 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि देने संबंधी मांग पर भी विचार-विमर्श किया। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मामले में तुरंत एसओपी बनाई जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मांगों को जल्द ही पूरा किया जाए और ठेका आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों के मामलों के समाधान के लिए विशेष विभागीय समिति गठित भी की गई है।
विज्ञापन


ड्राइवरों और कंडक्टरों रात्रि भत्तों में भी वृद्धि
ड्राइवरों और कंडक्टरों को दिए जाने वाले रात्रि भत्तों में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने यूनियनों के प्रतिनिधियों को बताया कि सूबे में रात के ठहराव के लिए अब 50 की जगह 85 रुपये दिए जाएंगे और दूसरे सूबों में चलने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को रात के ठहराव के लिए भत्ता बढ़ाकर 60 से 120 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों ने जताया था विरोध
बता दें कि एक सप्ताह पहले पंजाब में पनबस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सभी बस अड्डों को दो घंटे के लिए बंद कर दिया था। बस अड्डों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बस कोई भी बसें नहीं चलीं। पनबस कर्मचारियों बस अड्डों को बंद रखा और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed