{"_id":"6ac355249a1693ad6c0e6fad","slug":"congress-protest-in-abohar-corporation-gate-locked-against-sewerage-issue-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में कांग्रेस का रोष प्रदर्शन: सीवरेज समस्या के विरोध में निगम गेट पर लगाया ताला, तत्काल समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में कांग्रेस का रोष प्रदर्शन: सीवरेज समस्या के विरोध में निगम गेट पर लगाया ताला, तत्काल समाधान की मांग
Mon, 05 Oct 2026 01:15 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:15 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपप्रधान सुधीर भादू ने कहा कि शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सीवरेज जाम होने के कारण दूषित पानी महीनों से जमा है, जिससे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस का धरना
- फोटो : संवाद
विस्तार
अबोहर में लंबे समय से जारी सीवरेज समस्या के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को रोष रैली व धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपप्रधान सुधीर भादू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने नगर निगम के मेन गेट पर ताला लगाकर निगम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन की शुरुआत बाजार नंबर 9 स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हुई।
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते हुए सुधीर भादू ने कहा कि शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सीवरेज जाम होने के कारण दूषित पानी महीनों से जमा है, जिससे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में घरों में सप्लाई होने वाला पानी भी दूषित है, जिसके कारण लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता ने जिन नेताओं और पार्षदों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुना था, वही आज लोगों की सुनवाई नहीं कर रहे। भादू ने भाजपा विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से सीवरेज समस्या का तत्काल समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नगर निगम कमिश्नर या मेयर धरने पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं नहीं सुनते और समाधान की ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।