फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress president Raja Warring challenge Sunil Jakhar

Punjab: राजा वड़िंग ने जाखड़ को दिया चैलेंज, बोले- पंजाब में नशा बादल सरकार के समय आया, अभी तक खत्म नहीं हुआ

Fri, 23 May 2025 07:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 May 2025 07:44 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस की तरफ से अबोहर में शुक्रवार को संविधान बचाओ रैली निकाली गई। इसमे पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने लोगों को संबोधित किया उन्होंने नशे को लेकर आप और शिअद पर निशाना साधा। वहीं, पंजाब भाजपा प्रधान को खुले मंच से चुनौती भी दी। 

विज्ञापन
Congress president Raja Warring challenge Sunil Jakhar
अबोहर में संबोधित करते राजा वड़िंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशा बड़ा मुद्दा है। नशे के मुद्दे पर बीते कई वर्षों से विपक्षी दल सत्तासीन पार्टियों और मुख्यमंत्री को घेरते आए हैं। इस बार आप सरकार ने तो दावा किया था कि पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त कर देंगे। आप सरकार ने 31 मई तक पंजाब से नशा खत्म करने की समय सीमा भी तय की है।  

विज्ञापन


वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नशे को लेकर एक बार फिर से सरकार को घेरा है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब से नशा तभी खत्म हो सकता है जब युवाओं को रोजगार मिलेगा। राजा वड़िंग शुक्रवार को कांग्रेस की तरफ से संविधान बचाओ रैली के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने सत्तासीन आम आदमी पार्टी, शिअद और भाजपा को भी जमकर जुबानी हमला किया। यहां तक कि वड़िंग ने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को मंच से चैलेंज भी किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग ने कहा कि भाजपा संविधान तोड़ने की ताक में थी, लेकिन राहुल गांधी की तरफ से चुनाव के वक्त संविधान बचाने को चलाए गए अभियान के कारण भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई। 400 पार का दावा करने वाली भाजपा अकेले पूर्ण बहुमत भी नहीं ले पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने जय संविधान का नारा दिया है और देश भर में संविधान की चर्चा करेगी। यदि संविधान बचेगा तो देश में लोकतंत्र बचेगा। पंजाब में बढ़ रहे नशे पर राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब में नशा बादल सरकार के समय आया और इसके बाद खत्म नहीं हुआ। यह तभी खत्म हो सकता हो सकता है, जब पंजाब के युवाओं को रोजगार मिलेगा।


भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को चैलेंज करते हुए वडिंग ने कहा कि वह स्वयं (सुनील जाखड़) अबोहर से चुनाव लड़ें उनके मुकाबले में मैं खुद चुनाव लड़ूंगा और यदि मैं हार गया तो अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगा। जाखड़ पर बरसते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि उन्होंने अबोहर के लोगों को अपनी दहशत तले रखा हुआ था, लेकिन अब अबोहर के लोग उनके डर से आजाद हो गए हैं। जाखड़ बार-बार मेरी पगड़ी को नकली पगड़ी कहते हैं, उन्हें पता चल जाएगा कि कौन नकली है और कौन असली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed