फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Commuting to work in Punjab cities is easy employees reaching their destinations in 20 minutes

पंजाब के शहरों में नौकरी का सफर आसान: 20 मिनट में पहुंच रहे कर्मचारी, हरियाणा से 7 मिनट कम लग रहा समय

Tue, 06 Oct 2026 09:24 AM IST
Nivedita राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 06 Oct 2026 09:24 AM IST
सार

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में काम पर पहुंचने के समय के मामले में पंजाब की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। पंजाब में कार्यालय आने-जाने पर पुरुष औसतन 975 रुपये और महिलाएं 809 रुपये मासिक खर्च करती हैं।

विज्ञापन
Commuting to work in Punjab cities is easy employees reaching their destinations in 20 minutes
पंजाब में आफिस पहुंचने में लग रहा कम समय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के शहरों में काम पर पहुंचने में औसतन 20 मिनट लगते हैं, जो राष्ट्रीय औसत 27 मिनट और पड़ोसी राज्यों के मुकाबले बेहतर है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के हाउसहोल्ड ट्रेवल सर्वे में यह तथ्य सामने आया है।  

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में नौकरीपेशा लोगों के लिए दोपहिया वाहन सबसे प्रमुख परिवहन साधन हैं। 42.6 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालय आने-जाने के लिए दोपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 37.1 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों के 52.3 प्रतिशत कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


पंजाब की तुलना में हरियाणा के शहरों में कार्यालय पहुंचने में औसतन 27 मिनट, जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 25-25 मिनट लगते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पंजाब के शहरों में परिवहन के बेहतर विकल्प उपलब्ध हैं और ट्रैफिक दबाव भी अपेक्षाकृत कम है। हालांकि लुधियाना, जालंधर और मोहाली में यातायात का दबाव बढ़ा है, फिर भी स्थिति कई अन्य राज्यों के शहरों से बेहतर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी कम समय में पहुंच रहे कर्मचारी
ग्रामीण पंजाब में काम पर पहुंचने का औसत समय 22 मिनट है, जबकि राष्ट्रीय औसत 23 मिनट है। हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में कर्मचारियों को कार्यस्थल तक पहुंचने में औसतन 28 मिनट लगते हैं। हिमाचल प्रदेश में यह समय 31 मिनट और उत्तराखंड में 27 मिनट दर्ज किया गया है।

ऑफिस आने-जाने का खर्च भी अपेक्षाकृत कम
रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में कार्यालय आने-जाने पर पुरुष औसतन 975 रुपये और महिलाएं 809 रुपये मासिक खर्च करती हैं। हरियाणा में यह खर्च पुरुषों के लिए 1221 रुपये और महिलाओं के लिए 1129 रुपये है। वहीं जम्मू-कश्मीर में पुरुषों का औसत मासिक खर्च 1216 रुपये और महिलाओं का 855 रुपये है।


23 मिनट में शैक्षणिक संस्थान पहुंच रहे विद्यार्थी            
सर्वे में छह वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने के समय का भी आकलन किया गया। पंजाब में विद्यार्थी औसतन 23 मिनट में स्कूल या अन्य शैक्षणिक संस्थान पहुंच जाते हैं। राष्ट्रीय औसत 22 मिनट है। हरियाणा में यह समय 24 मिनट, उत्तराखंड में 23 मिनट और हिमाचल प्रदेश में 31 मिनट दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थान दूर होने के कारण विद्यार्थियों को अधिक समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed