फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Mann announced give additional water to Rajasthan from Punjab quota

सीएम मान का एलान: राजस्थान को देंगे पंजाब के कोटे से अतिरिक्त पानी, मुख्यमंत्री ने क्यों लिया बड़ा फैसला

Sun, 11 May 2025 11:26 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 May 2025 11:26 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजस्थान को अतिरिक्त पानी देने का एलान किया है। हालांकि हरियाणा को पानी देने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
CM Mann announced give additional water to Rajasthan from Punjab quota
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी को लेकर पंजाब हरियाणा के बीच चल रहे विवाद के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एलान किया है। सीएम ने कहा कि हरियाणा नहीं बल्कि राजस्थान को पंजाब के कोटे से अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। पंजाब सरकार अपने कोटे में से राजस्थान को अतिरिक्त पानी देगा। राजस्थान बॉर्डर पर तैनात सेना को इस पानी की जरुरत है। 

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने अतिरिक्त पानी की मांग की है। जब भी देशहित की बात आती है तो पंजाब कभी पीछे नहीं हटता है। देश की बहादुर सेना के लिए पंजाब का पानी क्या हमारा खून भी हाजिर है। सेना के जवानों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए मैंने राजस्थान को अतिरिक्त पानी तुरंत देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सीएम मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस संबंध में जानकारी दी है। पानी के मुद्दे को लेकर पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद चल रहा है और पंजाब हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार का आरोप है कि हरियाणा अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है और अब धक्केशाही अतिरिक्त पानी मांग रहा है, जबकि हरियाणा का आरोप है कि पंजाब इस मामले में राजनीतिक कर रहा है और उनको जरूरत मुताबिक पानी नहीं दे रहा है। मामला हाईकोर्ट भी चला गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा है कि वह दो मई को हुई बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित करे। केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हरियाणा को 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed