{"_id":"6a394b11b4114c732c0bc96c","slug":"cm-kejriwal-to-visit-punjab-again-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल फिर आएंगे पंजाब: एक शाम भगवान शिव के नाम समारोह में होंगे शामिल, सीएम मान भी होंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद केजरीवाल फिर आएंगे पंजाब: एक शाम भगवान शिव के नाम समारोह में होंगे शामिल, सीएम मान भी होंगे साथ
Mon, 22 Jun 2026 08:17 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:17 PM IST
सार
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इन समारोहों में श्रद्धालुओं के रूप में शिरकत करेंगे
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान
- फोटो : X/@aamadmiparty
विस्तार
पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने सोमवार को घोषणा की कि अमृतसर गुरदासपुर और बटाला में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ शीर्षक से तीन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्रद्धालुओं के रूप में शामिल होंगे।
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पंजाब वेदों रामायण उपनिषदों महाभारत पुराणों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से जुड़ी पवित्र भूमि है। इस विरासत को संरक्षित करना और आगे बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाली ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी इन कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन 27 जून को रणजीत एवेन्यू ग्राउंड अमृतसर 28 जून को सरकारी कॉलेज गुरदासपुर और 29 जून को एसएल बावा स्कूल ग्राउंड बटाला में होंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में भगवान शिव की आराधना का अवसर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा योजना के तहत खाटू श्याम सालासर मथुरा वृंदावन और हरिद्वार ऋषिकेश जैसे तीन नए तीर्थ सर्किट जोड़े गए हैं। विजय कुमार शर्मा ने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें सफल बनाने की अपील की।