{"_id":"690a266cc9009306e401a473","slug":"cm-bhagwant-singh-mann-inaugurate-new-dam-built-on-ranjit-sagar-lake-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सीएम भगवंत मान का पठानकोट दौरा, रंजीत सागर झील का मुख्य बांध लोगों को करेंगे समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सीएम भगवंत मान का पठानकोट दौरा, रंजीत सागर झील का मुख्य बांध लोगों को करेंगे समर्पित
Tue, 04 Nov 2025 09:44 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:44 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शाहपुरकंडी डैम का मुख्य बांध लोगों को समर्पित करेंगेे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शाहपुरकंडी डैम का मुख्य बांध लोगों को समर्पित करेंगेे। उल्लेखनीय है कि रंजीत सागर डैम की दूसरी इकाई शाहपुरकंडी डैम है, जिस तहत पानी को कंट्राेल करने के लिए हेड रेगुलेटर मुख्य बांध के रूप में बनाया गया है और इसकी नहर पर दो पावर हाउस भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हेड रेगुलेटर का काम मुकम्मल हो चुका है और वहां झील में पानी भरा जा चुका है। इसका उद्दघाटन आज पंजाब के सीएम करेंगे। अगस्त 2025 में जब रंजीत सागर डैम से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया था तो रावी दरिया में बाढ़ में बाढ़ आ गई थी और बाढ़ के पानी से 27 अगस्त को माधोपुर हेड वर्कर्स के दो फ्लड गेट टूट गए थे। जबकि एक सरकारी कर्मचारी की तभी पानी में डूबने से मौत भी हो गई थी। उस समय से ही शाहपुर कंडी डैम के इस बांध से पानी को रेगुलेट किया जा रहा है। वहीं, सीएम के स्वागत के लिए डैम प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध भी पुख्ता कर लिए गए हैं।
विज्ञापन