फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann says Sutlej Yamuna Link canal will never become reality

कभी हकीकत नहीं बनेगी एसवाईएल: सीएम मान की दो टूक-हरियाणा को देने के लिए हमारे पास अतिरिक्त पानी नहीं

Sun, 23 Feb 2025 07:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 07:59 AM IST
सार

सतलुज यमुना लिंक नहर पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद की एक बड़ी वजह है। सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंच चुका है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
CM  Bhagwant Mann says Sutlej Yamuna Link canal will never become reality
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री आमने-सामने आ गए हैं। संगरूर के भवानीगढ़ में एसडीएम कॉम्पलेक्स के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि उनके पास हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए नहीं हैं। सीएम मान ने कहा कि एसवाईएल कभी हकीकत नहीं बनेगी।
विज्ञापन


मान हरियाणा के सीएम नायब सैनी द्वारा की गई टिप्पणी का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


मान ने कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने के लिए पानी की एक भी बूंद नहीं है और सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर कभी हकीकत में नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि वॉटर ट्रिब्यूनल के साथ बैठक में उन्होंने बीते दिनों सरकार की ओर से अपना पक्षा रखा है। उन्होंने ट्रिब्यूनल को बताया कि 50 साल पहले जो संधि हुई थी, तब भूजल से लेकर नहरी पानी की स्थिति प्रदेश में कुछ और थी, आज हालात बदल चुके हैं। पंजाब का भूजल स्तर नीचे जा चुका है और नहरी पानी के जरिए वह अपनी जरूरतों को बड़ी मुश्किल से पूरा कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल बीते दिनों से पंजाब दौरे पर

सीएम मान ने कहा कि वॉटर ट्रिब्यूनल बीते दिनों से पंजाब दौरे पर है। तलवाड़ा, नंगल और प्रदेश के अन्य हिस्सों में ट्रिब्यूनल दौरा कर पानी की मौजूदा स्थिति का आंकलन कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार राज्य में पानी की उपलब्धता का पुनर्मूल्यांकन करना जरूरी है। सीएम ने कहाकि हाल ही में राबी ब्यास ट्रिब्यूनल, जो कि राबी जल प्रणाली से संबंधित स्थानों पर जाने के लिए राज्य के दौरे पर है, उसे भी अपील की है कि वह नए सिरे से पुनर्मूल्यांकन करके राज्य के लोगों को न्याय दिलाए। राज्य के अधिकतर ब्लॉकों का पानी का स्तर बहुत नीचे चला गया है और राज्य में धरती के नीचे का पानी की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि क्योंकि राज्य के अधिकांश नदियों के स्रोत सूख गए हैं, इसलिए इसे अपनी सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए और पानी की जरूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed