फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann Punjab cabinet meeting today Anandpur Sahib district all update

Punjab Cabinet: पंजाब में बिल्डिंग नियमों में ढील, लुधियाना में बनेगी नई सब तहसील; बरनाला को निगम का दर्जा

Tue, 28 Oct 2025 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 12:40 PM IST
सार

पंजाब सरकार डेराबस्सी में 100 बेड का नया ईएसआई अस्पताल खोलेगी। अस्पताल चार एकड़ में तैयार होगा। पंजाब में रिहैबिलिटेशन सेंटरों के नियमों में संशोधन होगा। यहां दी जाने वाली सभी दवाओं और की जाने वाली जांच पर सरकार की निगरानी रहेगी।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann Punjab cabinet meeting today Anandpur Sahib district all update
पंजाब कैबिनेट की बैठक - फोटो : X @AAPPunjab

विस्तार

पंजाब कैबिनेट ने पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग फ्रेमवर्क-2025 के नियमों में ढील दी है। अब 15 मीटर के बजाय 21 मीटर क्षेत्र में कोई नक्शा पास करवाने की जरूरत नहीं है। नक्शा बनाकर खुद प्रॉपर्टी मलिक ही उसे सर्टिफाइड कर सकेंगे। कमजोर वर्ग के लोगों के लिए किफायती प्लॉट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी रहेगी। 
विज्ञापन


कैबिनेट में लुधियाना में नई सब तहसील बनाने का भी फैसला लिया गया। नायब तहसीलदार की नियुक्ति होगी। नई सब तहसील में चार पटवार सेक्टर, एक कानूनगो सेक्टर और करीब आठ गांव शामिल किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि बरनाला नगर परिषद को अब नगर निगम का दर्जा दे दिया गया है। बरनाला के विकास को रफ्तार मिलेगी। वहीं पंजाब स्पोर्ट्स मेडिकल कैडर के अंतर्गत 100 नई भर्तियां अस्थाई रूप से की जाएगी। भर्तियां ग्रुप ए, बी और सी के अंतर्गत तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगी । जिन जिलों में खेलों का रुझान ज्यादा, उन्हीं जिलों में इन्हें तैनात  किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार डेराबस्सी में 100 बेड का नया ईएसआई अस्पताल खोलेगी। अस्पताल चार एकड़ में तैयार होगा। पंजाब में रिहैबिलिटेशन सेंटरों के नियमों में संशोधन होगा। यहां दी जाने वाली सभी दवाओं और की जाने वाली जांच पर सरकार की निगरानी रहेगी। इन सेंटरों से काफी शिकायतें मिल रही थीं  कि यहां नशा छुड़वाने के नाम पर लोगों को टॉर्चर किया जाता था। इन केंद्रों में अब बायोमीट्रिक हाजिरी भी लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों को राहत देना आप सरकार की प्राथमिकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed