फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann mourns death of actor Dharmendra says He-Man will continue to rule hearts of people

Dharmendra Death: धर्मेंद्र के निधन पर शोक में पंजाब... CM मान का भावुक संदेश, दिलों पर राज करते रहेंगे ही-मैन

Mon, 24 Nov 2025 09:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Nov 2025 09:43 PM IST
सार

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर के बाद से ही पूरा पंजाब शोक में डूबा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभिनेता के देहांत पर गहरा दुख जताते हुए भावुक संदेश लिखा। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann mourns death of actor Dharmendra says He-Man will continue to rule hearts of people
अभिनेता धर्मेंद्र की फाइल फोटो और सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर पंजाब में शोक की लहर है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। यह बॉलीवुड जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। धर्मेंद्र को बॉलीवुड में एक्शन किंग और ही-मैन के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपनी फिल्मों में ऐसे यादगार किरदार निभाए जो हमेशा देश के हर नागरिक के दिलों पर राज करते रहेंगे। परमात्मा से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार व चाहने वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन


हमेशा अपनी संस्कृति से जुड़े रहे ही-मैन : सुखबीर
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सुखबीर ने कहा कि वह हमेशा पंजाब की संस्कृति से जुड़े रहे। पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र ने हमेशा प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बेहतरीन अभिनय के लिए हमेशा उनको याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


धर्मेंद्र का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति : अश्वनी
पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र की निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। वह कभी भी पंजाब की धरती को नहीं भूले और हमेशा अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता धर्मेंद्र चड़दी कला की असली मिसाल: बाजवा
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अभिनेता धर्मेंद्र चड़दी कला की असली मिसाल थे। उन्होंने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि जनता के दिलों पर राज किया है। वह आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

स्पीकर संधवां ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संधवां ने कहा कि वे पंजाबियों के हरमन प्यारे अभिनेता थे। वे हमेशा अपनी दिलकश अभिनय कला के कारण अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवंत रहेंगे। हम उनकी कला के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। संधवां ने कहा कि महान अभिनेता के निधन की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। वे प्रभु से विनती करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


मंदिरों और गुरुद्वारों में हुई थी अरदास
10 नवंबर को धर्मेंद्र को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय से ही फगवाड़ा के मंदिरों और गुरुद्वारों में उनके बचपन के दोस्त और प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे। इस दौरान उनके निधन की अफवाहें भी उड़ी थीं लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया था। सोमवार को उनके निधन की आधिकारिक खबर आने से फगवाड़ा में गहरा शोक छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed