{"_id":"6abcd78e69aef718e800ae06","slug":"chandigarh-punjab-big-news-today-amit-shah-rally-punjab-congress-high-court-lpu-violence-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Pb Big News: नशे पर अमित शाह का बड़ा एलान, पंजाब कांग्रेस में बदलाव जल्द; एलपीयू हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Pb Big News: नशे पर अमित शाह का बड़ा एलान, पंजाब कांग्रेस में बदलाव जल्द; एलपीयू हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त
Wed, 30 Sep 2026 05:25 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:25 PM IST
सार
पंजाब में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जालंधर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान को बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। एलपीयू मामले में आज आरोपी बताए गए फरहत का वीडियो सामने आया वहीं हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी। चंडीगढ़ और पंजाब की आज की बड़ी खबरें...
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में आज राजनीतिक ताैर पर गहमागहमी वाला रहा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जालंधर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर बड़ी रैली को संबोधित किया। वहीं पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस अपने प्रदेश प्रधान को बदल सकती है। इसके अलावा एलपीयू हिंसा के मामले में हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने पंजाब सरकार से इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। श्री अकाल तख्त साहिब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने पर एसजीपीसी सदस्य मिट्ठू सिंह कानेके और जसवंत सिंह पुड़ैण से जवाब मांगा है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में अमित शाह का बड़ा एलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जालंधर के परागपुर में हुई नशा मुक्त महारैली में बड़ा एलान किया। शाह ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब नशा मुक्त होगा। शाह ने कहा कि आज नशा मुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया? क्योंकि आम आदमी की सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया। पंजाब के चुनाव में कई मुद्दे हैं। किसानों, इंडस्ट्री, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे हैं, लेकिन आने वाला चुनाव भाजपा केवल और केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ने वाली है। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब कांग्रेस में बदलाव की पटकथा तैयार, राजा वड़िंग की छुट्टी तय; 48 घंटे में फैसला संभ
पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह नया चेहरा लाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले 48 घंटे में इस पर फैसला हो सकता है। संभावित नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे प्रमुखता से सामने आ रहा है। हालांकि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है और अभी तक पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर

सीएम मान से मुलाकात: श्री अकाल तख्त ने दो एसजीपीसी सदस्यों से मांगा स्पष्टीकरण, बैठकों में शामिल होने पर रोक
मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने वाले एसजीपीसी के दो सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के आदेश के अनुसार एसजीपीसी सदस्य मिट्ठू सिंह कानेके और जसवंत सिंह पुड़ैण को 10 दिन के भीतर निजी तौर पर पेश होकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा। जानकारी के अनुसार दोनों एसजीपीसी सदस्य बीते दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले थे। यह मुलाकात उस समय हुई, जब श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जून को ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ घोषित किया जा चुका है। उस आदेश में संगत को मुख्यमंत्री से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। पढ़ें पूरी खबर

एलपीयू हिंसा में नया मोड़: कौन है फरहत? जिस पर हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कथित दुष्कर्म की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद अब हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी और आरोप-प्रत्यारोप की जांच तक पहुंच गया है। इसी बीच छात्रा रम्या मिश्रा का एक वीडियो सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। रम्या ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोहम्मद फरहत देव पर प्रदर्शन के दौरान डीएसडब्ल्यू कार्यालय में हुई कथित तोड़फोड़ में भूमिका होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस या किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर

एलपीयू हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब
फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पुलिस जांच की रिपोर्ट मांगी है। विश्वविद्यालय परिसर में हुई घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा देने को कहा। याचिका में हिंसा की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और इसे अदालत की निगरानी में सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना के गांव हेरां में एनआरआई की बंद कोठी पर दागी गोलियां, सफेद कार में आए हमलावर
गांव हेरां बुधवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। सुबह करीब 4:19 बजे सफेद कार में सवार हमलावरों ने राजोआणा लिंक रोड के समीप स्थित कनाडा निवासी एनआरआई जिंदर सिंह की बंद कोठी के मुख्य गेट पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जिस कोठी को निशाना बनाया गया, उसमें जिंदर सिंह का परिवार नहीं रहता और परिवार के सभी सदस्य कनाडा में हैं। वारदात के समय कोठी पर ताला लगा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में आईएसआई से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल-हेरोइन बरामद
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को चीफ खालसा दीवान स्कूल समेत कई स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। डीसीपी ऑपरेशन जुगजराज सिंह ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सभी स्कूल पूरी तरह सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन