फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh GMCH-32 'Dhan Guru Ramdas Langar Seva' launched Administrator Gulab Chand Kataria

जीएमसीएच-32 में सालभर चलेगी लंगर सेवा: तीमारदारों को बड़ी राहत, प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया उद्घाटन

Fri, 23 Oct 2026 12:45 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 23 Oct 2026 12:45 PM IST
सार

कई बार परिजनों को खाना खाने के लिए अस्पताल से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में परिसर में ही सुबह 8 से रात 8 बजे तक भोजन मिलने से उनका समय और खर्च बचेगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह व्यवस्था विशेष मददगार साबित होगी।

विज्ञापन
Chandigarh GMCH-32 'Dhan Guru Ramdas Langar Seva' launched Administrator Gulab Chand Kataria
जीएमसीएच 32 में लंगर हाॅल का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएमसीएच-32 में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को अब भोजन के लिए अस्पताल के आसपास भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल परिसर में शुक्रवार को धन गुरु रामदास लंगर सेवा की शुरुआत हो गई। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सुबह 11 बजे सेवा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों के परिजनों को सालभर नियमित भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


लंगर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भोजन मिलेगा। अस्पताल परिसर में इसके लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। दो सराय में से एक में लंगर चलेगा, जबकि दूसरी में मरीजों के परिजनों के ठहरने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन


इस सेवा से उन परिवारों को खास राहत मिलेगी, जो इलाज के लिए दूरदराज के इलाकों से चंडीगढ़ आते हैं और मरीज के भर्ती रहने तक अस्पताल में रुकते हैं। मरीज की देखभाल के साथ भोजन की व्यवस्था करना भी उनके लिए चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो साल तक संस्था संभालेगी सेवा की जिम्मेदारी
लंगर सेवा के संचालन की जिम्मेदारी संस्था को दो साल के लिए सौंपी गई है। भोजन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि मरीजों के परिजनों को खाने के लिए इधर-उधर न जाना पड़े। सेवा का नियमित संचालन करने के साथ परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

जीएमसीएच-32 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विशाल गुगलानी ने बताया कि अस्पताल में आने वाले जरूरतमंदों को नियमित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लंगर सेवा शुरू की गई है। इसके लिए अस्पताल परिसर में स्थान निर्धारित किया गया है। इस पहल से मरीजों के साथ आने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

एक सराय में भोजन, दूसरी में ठहर सकेंगे परिजन
अस्पताल परिसर में मौजूद दोनों सराय का इस्तेमाल अलग-अलग जरूरतों के लिए किया जाएगा। एक सराय में लंगर सेवा संचालित होगी, जबकि दूसरी में मरीजों के परिजन ठहर सकेंगे। इससे भोजन और रहने की व्यवस्था अलग-अलग रहेगी। खासकर उन परिवारों को लाभ होगा, जिन्हें मरीज के इलाज के दौरान कई दिन अस्पताल में बिताने पड़ते हैं।


जरूरतमंदों के लिए सहारा हैं लंगर सेवाएं
पीजीआई समेत चंडीगढ़ के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके तीमारदारों की मदद के लिए विभिन्न संस्थाएं भोजन उपलब्ध कराती हैं। इलाज के लिए बाहर से आने वाले परिवारों के लिए ये सेवाएं बड़ा सहारा हैं। जीएमसीएच-32 में निर्धारित स्थान पर लंगर सेवा शुरू होने से भोजन वितरण को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed