{"_id":"6aa4d876ced31e74af0dbdae","slug":"car-rally-for-visually-impaired-chandigarh-to-sanawar-route-braille-maps-tribute-to-rallyist-hari-singh-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से सनावर तक दृष्टिबाधितों की कार रैली: ब्रेल मैप से बताएंगे रास्ता, रैलिस्ट हरि सिंह को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से सनावर तक दृष्टिबाधितों की कार रैली: ब्रेल मैप से बताएंगे रास्ता, रैलिस्ट हरि सिंह को श्रद्धांजलि
Sat, 12 Sep 2026 10:13 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:13 AM IST
सार
रैली में शहर के काम करने वाले कि दृष्टिबाधित नेविगेटर की भूमिका में हर कार में होंगे। जिनके साथ सामान्य ड्राइवर होगा। रैली में दृष्टिबाधित सामान्य ड्राइवरों की आंखें बनाएंगे और ब्रेल लिपि के जरिये बनाए गए मैप के जरिये उन्हें रैली का रास्ता भी बताएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दृष्टिबाधितों के लिए रैली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के दृष्टिबाधितों के लिए रोटरी चंडीगढ़ शिवालिक की ओर से एक कार रैली का आयोजन कराया जा रहा है। यह रैली मोटर स्पोर्ट्स के दिग्गज रहे हरि सिंह की याद में हो रही है। हरि सिंह चंडीगढ़ के रहने वाले थे और द लॉरेंस स्कूल, सनावर के पूर्व छात्र थे। रैली की शुरुआत शनिवार को चंडीगढ़ क्लब सेक्टर 1 से सुबह 9.39 बजे हरी झंडी दिखा कर की गई।
करीब 45 प्रतिभागियों वाली यह रैली टीएसडी (टाइम-स्पीड-डिस्टेंस) फॉर्मेट में होगी। प्रत्येक कार में एक दृष्टिबाधित नेविगेटर, एक चालक और एक सहायक शामिल होंगे। दृष्टिबाधित नेविगेटर रैली में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और रूट निर्देशों के आधार पर चालक को निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ने में मार्गदर्शन करेंगे। इस पहल का उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों की क्षमताओं के प्रति समाज की सोच को बदलना और उन्हें मुख्यधारा की गतिविधियों में स्वतंत्र रूप से भाग लेने के अवसर उपलब्ध कराना है।
इस रैली में शहर के काम करने वाले कि दृष्टिबाधित नेविगेटर की भूमिका में हर कार में होंगे। जिनके साथ सामान्य ड्राइवर होगा। रैली में दृष्टिबाधित सामान्य ड्राइवरों की आंखें बनाएंगे और ब्रेल लिपि के जरिये बनाए गए मैप के जरिये उन्हें रैली का रास्ता भी बताएंगे। इससे पहले शहर में ऐसी कई रैली होती आई है, लेकिन यह पहली बार होगा जब शहर के बाहर अन्य शहर में रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली चंडीगढ़ और पंचकूला से होते हुए कालका-शिमला हाईवे के रास्ते सनावर पहुंचेगी।