फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Canadian Prime Minister Mark Carney appointed Indian-origin Anita Anand as Foreign Minister

कनाडा की नई विदेश मंत्री: गीता पर हाथ रखकर ली पद की शपथ, जानें काैन हैं अनीता आनंद

Wed, 14 May 2025 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 May 2025 12:35 PM IST
सार

अनीता आनन्द के पिता तमिलनाडू से हैं जबकि उनकी मां पंजाब से हैं। अनीता का जन्म 1967 में नोवा स्कोटिया में हुआ था। अनीता टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। 
 

विज्ञापन
Canadian Prime Minister Mark Carney appointed Indian-origin Anita Anand as Foreign Minister
गीता पर हाथ रखकर शपथ लेतीं अनीता आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारतीय मूल की अनीता आनंद को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। अनीता पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। अनीता आनंद ने पवित्र हिंदू धर्मग्रंथ गीता पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री चुने जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीएसएफ जवान की वतन वापसी: पाकिस्तान की हिरासत में थे पुर्नम कुमार, 22वें दिन रखा सरजमीं पर पांव; देखें वीडियो
विज्ञापन

पंजाब में है ननिहाल

अनीता आनन्द भारतीय मूल की हैं। उनके पिता तमिलनाडू से हैं जबकि उनकी मां पंजाब से हैं। बाद में उनके माता-पिता कनाडा चले गए और वहीं बस गए। अनीता का जन्म 1967 में नोवा स्कोटिया में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। अनीता टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पहली बार 2019 में ओकविले से संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं। वह 2021 से 2023 तक रक्षा मंत्री और 2023 से 2024 तक ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगी। उन्होंने 2025 के चुनाव में अपनी सीट बरकरार रखी और मार्क कार्नी की अल्पमत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह पेशे से वकील और प्रोफेसर थी। उन्होंने ट्रूडो सरकार में परिवहन और व्यापार मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed