फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Canada cuts tourist visa by 3 lakhs, Punjabis will be affected the most

Canada: कनाडा ने टूरिस्ट वीजा में की तीन लाख की कटौती, पंजाबियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Wed, 05 Mar 2025 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 11:36 AM IST
सार

एक साल में तीन लाख की कटौती का सबसे बड़ा असर पंजाबी मूल के लोगों पर हुआ है। कनाडा में 12 लाख के करीब पंजाबी समुदाय के लोग हैं, जो रोजगार व कामधंधे पर लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
Canada cuts tourist visa by 3 lakhs, Punjabis will be affected the most
वीजा - फोटो : एएनआई

विस्तार

कनाडा द्वारा जारी किए गए टूरिस्ट वीजा की संख्या में हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे गए हैं। कनाडा टूरिस्ट वीजा में तीन लाख की कटौती की गई है और इसमें बहुसंख्यक पंजाबी हैं। पंजाबी मूल के लोगों की संख्या 60 फीसदी के करीब है।

विज्ञापन


2023 में, कनाडा ने लगभग 18 लाख विज़िटर वीजा जारी किए। हालांकि, 2024 में यह संख्या घटकर लगभग 15 लाख रह गई।

पंजाबियों का आना-जाना लगा रहता है

एक सर्वेक्षण के मुताबिक पंजाबी बोलने वालों की संख्या 5 लाख 20 हजार है। कनाडा में पंजाबियों की आना-जाना लगा रहता है। 2023 तक पंजाब से कनाडा स्टडी के लिए जाने वालों की संख्या 1.5 लाख प्रतिवर्ष थी। लिहाजा, पंजाब के लोग अपने परिजनों, शादी ब्याह व गम में शरीक होने के लिए कनाडा आते-जाते हैं, लेकिन कनाडा ने टूरिस्ट वीजा में सख्ती कर दी है।

2021 में कनाडा ने 2,36,000 भारतीयों को वीजा जारी किया गया था, जो 2022 में बढ़कर 11 लाख 67,000 हो गया, और 2023 में यह संख्या 18 लाख का आंकड़ा छू गई जिसमें 60 फीसदी पंजाबी थे। हालांकि, 2024 की पहली छमाही में भारतीयों को जारी किए गए विजिटर वीजा की संख्या में वृद्धि देखी गई, लेकिन जुलाई-अगस्त में यह प्रवृत्ति उलट गई, और कई आवेदकों को अस्वीकृति का सामना
करना पड़ा। 2024 में टूरिस्ट वीजा की संख्या 15 लाख तक आकर रुक गई।

कई कारण हैं 

इन परिवर्तनों के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे वीजा प्रक्रिया में सख्ती, भारत-कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव। उदाहरण के लिए, कनाडा ने कुछ देशों के आवेदकों के लिए वीजा जांच को सख्त किया है, जिससे अस्वीकृति दर में वृद्धि हुई है।

कुल मिलाकर, कनाडा द्वारा जारी किए गए टूरिस्ट वीजा की संख्या में 2023 और 2024 के बीच महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव देखे गए हैं, जो विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों से प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबियों पर सीधा असर

कनाडा में रहने वाले वीजा एक्सपर्ट परविंदर सिंह मोंटू का कहना है कि 2024 में, कनाडा सरकार ने वीजा नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए, जिससे टूरिस्ट वीजा की अवधि को 10 वर्षों से घटाकर केवल एक महीने कर दिया गया। इस बदलाव का सीधा प्रभाव उन 4.5 लाख पंजाबियों पर पड़ा, जो लंबे समय से कनाडा में रह रहे थे।

2024 की पहली छमाही में भारतीयों को जारी किए गए विज़िटर वीजा की संख्या में वृद्धि देखी गई, लेकिन जुलाई-अगस्त में यह प्रवृत्ति उलट गई, और कई आवेदकों को अस्वीकृति का सामना करना पड़ा। वीजा रिफ्यूजल तेजी से होने लगे।

कनाडा ने 31 जनवरी 2025 से नए इमिग्रेशन नियम लागू किए हैं, जिनके तहत सीमा अधिकारियों को अस्थायी निवास दस्तावेजों को रद्द करने का अधिकार मिला है। इससे भारतीय छात्रों, कामगारों और अस्थायी निवासियों पर प्रभाव पड़ सकता है। वीजा एक्सपर्ट प्रियंका का कहना है कि कनाडा धीरे-धीरे पंजाबी मूल के लोगों पर कटौती कर रहा है। चाहे वह स्टडी वीजा हो या टूरिस्ट वीजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed