{"_id":"68fdc051a45aa5214f06fd77","slug":"bride-dies-of-heart-attack-a-day-before-wedding-in-faridkot-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत, अचानक पूजा के नाक से बहने लगा खून...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत, अचानक पूजा के नाक से बहने लगा खून...
Sun, 26 Oct 2025 12:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:01 PM IST
सार
शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। घटना पंजाब के फरीदकोट के गांव बरगाड़ी की है। बेटी की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट में बेहद दुखद घटना हुई है। शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। घर पर शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। कुछ घंटों बाद दूल्हा बरात लेकर पहुंचने वाला था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
फरीदकोट के गांव बरगाड़ी में परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब उनकी बेटी की शादी से एक दिन पहले मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरगाड़ी निवासी पूजा का रिश्ता नजदीकी गांव राऊवाला के युवक से हुआ था जो दुबई में रहता था। दोनों की सगाई वीडियो कॉल के माध्यम से हुई थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही लड़का दुबई से भारत लौटा था। 24 अक्तूबर को शादी थी। दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। शादी से एक दिन पहले 23 अक्तूबर को दुल्हन के घर जागो कार्यक्रम के दौरान पूजा ने अपने रिश्तेदारों के साथ खूब मस्ती की। रात करीब दो बजे अचानक उसकी नाक से खून बहने लगा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पूजा को दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
इस घटना से परिवार सदमे में है। क्योंकि परिवार ने बेटी की शादी की तैयारियां पूरी कर ली थी। रिश्तेदार भी घर आ चुके थे, लेकिन इससे पहले दुल्हन पूजा की जान चली गई। पूजा की मौत से गांव में भी मातम छाया हुआ है।