{"_id":"6a6997baba63f922230a18c5","slug":"bomb-threats-against-abohar-two-private-schools-students-sent-home-intensive-search-operation-launched-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar:दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, विद्यार्थियों को घर भेजा गया; गहन तलाशी अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar:दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, विद्यार्थियों को घर भेजा गया; गहन तलाशी अभियान शुरू
Wed, 29 Jul 2026 11:34 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:34 AM IST
सार
धमकी की सूचना के बाद अबोहर के अन्य कई स्कूलों ने भी एहतियात के तौर पर छुट्टी कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
अबोहर के अजम्प्शन कान्वेंट स्कूल और एलआरएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन को धमकी की ईमेल आई थी।
सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को सुरक्षित घर भेजना शुरू कर दिया।
मौके पर भारी पुलिस बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें पहुंच गईं। स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, धमकी की सूचना के बाद अबोहर के अन्य कई स्कूलों ने भी एहतियात के तौर पर छुट्टी कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।