फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Blast inside house in Bathinda father and son seriously injured

Punjab: बठिंडा में घर के भीतर ब्लास्ट, धमाके से गूंज उठा पूरा गांव, चपेट में आए पिता-पुत्र, हालत गंभीर

Thu, 11 Sep 2025 09:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Sep 2025 09:31 PM IST
सार

बठिंडा के गांव जीदा में वीरवार दोपहर बाद धमाका हुआ है। घर के भीतर ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना स्थल पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Blast inside house in Bathinda father and son seriously injured
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा के गांव जीदा में जोरदार दो धमाके हुए हैं। धमाकों की आवाज पूरे गांव में गूंज उठी। लोगों ने जैसे ही आवाज सुनी तो हड़कंप मच गया। धमाकों से दो लोग जख्मी हुए हैं। दोनों ब्लास्ट एक ही घर के भीतर हुए हैं। 
विज्ञापन

गांव जींदा में एक ही घर में सुबह और शाम के वक्त हुए दो अलग अलग धमाकों से हड़कंप मच गया है। इस धमाके की सूचना पुलिस को दूसरे दिन मिली। पहला धमाका सुबह हुआ, जिसमें 19 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह घायल हो गया। शाम के समय जब गुरप्रीत के पिता जगतार सिंह सफाई करने गए तो उसी कमरे में दोबारा धमाका हो गया। जिसमें पिता भी मामूली जख्मी हो गए।

विज्ञापन
इस घटना का पता थाना नेहियांवाला पुलिस को एक निजी अस्पताल के माध्यम से वीरवार की सुबह मिली। सूचना मिलते ही खुद एसएसपी अमनीत कोंडल पुलिस फोर्स समेत गांव जींदा पहुंचे। पुलिस की टीमों के साथ फोरेसिंक टीम ने भी जांच शुरू कर दी। गुरप्रीत सिंह कानून की पढाई करता है। वह ज्यादातर घर में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक गुरप्रीत सिंह आनलाइन एप के माध्यम से मंगवाए गए किसी केमिकल से प्रयोग कर रहा था, घमाका तभी हुआ। उन्होंने कहा कि जांच के लिए सेना की आवश्यकता पड़ी तो वह भी ली जाएगी। एसएसपी ने बताया कि युवक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना नेहियांवाला में केस दर्ज किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार आनलाइन ढंग से कहीं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां तो युवक के संपर्क में नहीं थीं। युवक को अगले एक दो दिन में पंजाब से बाहर जाना था। सूत्रों का कहना है कि युवक के मोबाइल से पाकिस्तान और पंजाब से बाहर के संपर्क मिले तो वो कहीं स्लीपर सेल के तौर पर तो नहीं तैयार किए जा रहे हैं। एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि टीम धमाकों की हरेक एंगल से जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस जांच में खुलासा होगा कि दोनों बलास्ट केमिकल या बारूद से हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed