{"_id":"6a4e29ccc4832d9cc70409b3","slug":"blast-in-police-station-at-moga-in-punjab-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blast in Moga: सदर थाने के बाहर देर रात जोरदार धमाका, हैंड ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blast in Moga: सदर थाने के बाहर देर रात जोरदार धमाका, हैंड ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Jul 2026 04:13 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:13 PM IST
सार
पंजाब के मोगा में पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार धमाका हुआ है। सदर थाने में ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि ये हमला हैंड ग्रेनेड से किया गया है।
विज्ञापन
धमाके के बाद जांच
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा के सदर थाने पर बुधवार तड़के करीब 3:15 बजे हुए धमाके के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूत्रों के अनुसार, मोगा-फिरोजपुर रोड स्थित थाने के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने हैंड ग्रेनेड फेंका, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड कम क्षमता का होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी के हताहत होने की सूचना है।
थाने का मेन गेट किया बंद
धमाके के समय थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई घंटे तक मौके से साक्ष्य जुटाए। एहतियात के तौर पर थाने का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया और आसपास की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।
हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैमरे के सामने हैंड ग्रेनेड हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। इसके बावजूद घटनास्थल पर कई घंटों तक चली फोरेंसिक जांच और सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों से मामले को गंभीरता से लिए जाने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
सूत्रों का कहना है कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की वजह और उसके पीछे की साजिश को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।