फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BKI ISI handlers Terrorists on FBI radar data being shared with Indian agencies

एफबीआई के रडार पर आतंकी: बीकेआई-आईएसआई के हैंडलर्स पर नजर, भारतीय एजेंसियों से हो रहा डाटा शेयर

Wed, 23 Apr 2025 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि वह लगातार केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में हैं। डाटा शेयरिंग के जरिये वह पंजाब के मोस्ट वॉन्टेड की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। पंजाब पुलिस लगातार विदेश बैठे हैंडलरों के मंसूबों को नाकाम करने और एजेंसियों के सहयोग से उन्हें दबोचने का काम कर रही है।

विज्ञापन
BKI ISI handlers Terrorists on FBI radar data being shared with Indian agencies
अटलांटा एफबीआई फील्ड ऑफिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में पनप रहा बीकेआई और आईएसआई का आतंकी मॉड्यूल अब फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के रडार पर है। एफबीआई भारतीय और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार डाटा शेयरिंग कर अमेरिका में बैठे बीकेआई-आईएसआई के अन्य हैंडलर और गैंगस्टरों का सुराग जुटाने में लग गई है।

विज्ञापन


एफबीआई निदेशक काश पटेल लगातार भारत के अलावा कनाडा, जर्मनी, यूके, फ्रांस और ग्रीस में पनाह लेकर बैठे हैंडलरों और गैंगस्टरों के लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि इस इंटरनेशनल टेरर मॉड्यूल को खत्म किया जा सके। एफबीआई ने भारतीय एजेंसियों और अन्य देश के सहयोग से विदेश में छिपे बैठे इन मास्टरमाइंड को भारत लाने की कवायद तेज कर दी है।

विज्ञापन

अब एफबीआई तैयार करेगी जॉइंट डोजियर

एफबीआई अकेले अमेरिका में बैठे पासियां की तरह अन्य आतंकी हैंडलरों को दबोचने का ही नहीं, बल्कि इसके पीछे बीकेआई और आईएसआई के टेरर मॉड्यूल के ऑपरेटिव को कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, भारत के अलावा अन्य देश की एजेंसियाें के साथ मिलकर भी जॉइंट डोजियर बनाएगी। इस जॉइंट डोजियर के जरिये अब एजेंसियां इन पर नकेल कसेंगी। इनपुट शेयरिंग के अलावा अब एजेंसियां जॉइंट ऑपरेशन कर इन्हें दबोचने का काम करेंगी, जैसे अमेरिका के सैक्रामेंटो में हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां को एफबीआई ने भारतीय एजेंसियों के सहयोग से दबोचा, जिसमें पंजाब पुलिस की ओर से लगातार भारतीय एजेंसियों को इनपुट दिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकन और इंडियंस के बीच माहौल खराब करने की थी साजिश

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने जो इनपुट साझा किए हैं, जिसमें यूएस के पुलिस थानों को भी टारगेट करने की पासियां की प्लानिंग की बात सामने आई है। उससे यह स्पष्ट है कि अमेरिकन और इंडियंस के बीच भी माहौल खराब करने की बीकेआई और आईएसआई बड़ी प्लानिंग कर रहे थे। अमेरिका और भारत के बीच मजबूत रिश्तों को तोड़ने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों जिस कदर वहां की एजेंसियों ने अमेरिका में गैर कानूनी तरीके से रह रहे भारतीयों के हाथों और पैरों में बेड़ियां बांधकर वापस भारत भेजा गया था और उसमें पंजाब मूल के लोग भी शामिल थे, ऐसे में अमेरिका में थानों को टारगेट करने के पीछे भी इसको लेकर तार जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed