फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP release 40 star campaigner for By election nayab saini anurag thakur amrinder singh

Punjab Bypolls: नायब सैनी, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और रवनीत बिट्टू करेंगे प्रचार, भाजपा के 40 स्टार प्रचारक

Wed, 23 Oct 2024 01:42 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Oct 2024 01:42 PM IST
सार

पंजाब में उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रवनीत सिंह बिट्टू, अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गजों के नाम हैं। 

विज्ञापन
BJP release 40 star campaigner for By election nayab saini anurag thakur amrinder singh
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पंजाब की बरनाला, गिदड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम हैं। स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा के आगामी पंजाब विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन


इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नाम भी पार्टी ने सूची में शामिल हैं। सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा ने डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह काहलों, बरनाला से केवल सिंह ढिल्लों और गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल को मैदान में उतारा है। चब्बेवाल के लिए अभी भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिद्दड़बाहा सीट कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लुधियाना से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। बरनाला सीट आम आदमी पार्टी (आप) के गुरमीत सिंह हेयर के संगरूर लोकसभा सीट से जीतने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने 2017 और 2022 विधानसभा चुनावों में बरनाला सीट से जीत हासिल की थी।  डेरा बाबा नानक सीट कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा के गुरदासपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। चब्बेवाल सीट पर कांग्रेस के विधायक रहे राज कुमार चब्बेवाल, जो बाद में आप में शामिल हो गए थे, वह होशियारपुर से सांसद बने हैं।


इन चार विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार नामांकन 30 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed