फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP National President JP Nadda took stock of flood situation he said will not leave Punjab alone

'पंजाब को अकेला नहीं छोड़ेंगे': भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली, मदद का भरोसा

Tue, 02 Sep 2025 09:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Sep 2025 09:03 PM IST
सार

संकट की घड़ी में पंजाब को अकेला नहीं छोड़ेंगे... यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का। पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर जेपी नड्डा ने पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा से जानकारी हासिल की है। इसके बाद उन्होंने मदद का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda took stock of flood situation he said will not leave Punjab alone
जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष व पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा से पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। नड्डा ने स्पष्ट किया कि संकट की घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब को अकेला नहीं छोड़ेगी। वे खुद केंद्र के मंत्रियों से बात कर रहे हैं। नड्डा ने पंजाब को मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों से बातचीत करके बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया। अश्विनी शर्मा ने नड्डा को बताया कि भाजपा कार्यकर्ता मैदान में उतरकर बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके अलावा, कार्यकर्ता लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने इलाकों में लोगों की मदद के लिए जी जान से काम करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जूझ रहे लोगों को दवाइयां, भोजन, कपड़े और पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए आईपीएस अधिकारी देंगे एक दिन का वेतन
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य के सभी आईपीएस अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है। अधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन के वेतन का योगदान देंगे। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि यह कदम राहत और पुनर्वास कार्यों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ इस कठिन घड़ी में लोगों के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है, बल्कि प्रभावित लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए हर संभव मदद भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed