{"_id":"671de52732f538a7dc0715dd","slug":"bjp-leaders-met-governor-gulab-chand-kataria-over-non-purchase-of-paddy-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paddy Procurement: राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, परनीत कौर ने धान खरीद न होने पर भगवंत मान को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paddy Procurement: राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, परनीत कौर ने धान खरीद न होने पर भगवंत मान को घेरा
Sun, 27 Oct 2024 12:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:31 PM IST
सार
पंजाब में धान की खरीद न होने के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं, भाजपा नेताओं ने रविवार को इसी मुद्दे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। भाजपा नेता परनीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता परनीत कौर।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब में धान की खरीद न होने पर विरोधी पक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर है। वहीं, किसान आज भी सड़कों पर उतरकर धरना दे रहे हैं। बीते तीन दिन से पंजाब में किसानों ने कई जगह हाईवे जाम किए हैं। किसानों के धरने प्रदर्शन रविवार को भी जारी हैं।
इधर, पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला है। भाजपा नेताओं ने धान खरीद के मुद्दे पर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।
पटियाला की पूर्व सांसद व भाजपा नेता परनीत कौर ने किसानों के धरने को लेकर कहा कि इसके लिए सरासर भगवंत मान की सरकार जिम्मेदार है।
परनीत कौर का कहना है कि आज सभी भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान, खाद्य मंत्री और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं को तुरंत सुने और हल करें।
भाजपा नेता परनीत कौर ने कहा कि राज्यपाल पंजाब के मुखिया हैं। इसलिए सभी भाजपा नेताओं ने उनसे मांग की है कि मुख्यमंत्री, फूड मिनिस्टर व अन्य संबंधित अधिकारियों को बुलाएं और उनको आदेश दिए जाएं कि जल्द से जल्द धान की खरीद शुरू कराई जाए और दिवाली से पहले किसानों की फसल को खरीद कर उन्हें घर भेजें।
परनीत कौर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में धान खरीद न होने के लिए 100 प्रतिशत जिम्मेदार भगवंत मान की सरकार है। आप सरकार है। क्योंकि इन्होंने समय रहते धान की लिफ्टिंग और उठान के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। ऐसे में अब अपनी गलती को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

#WATCH | Chandigarh: A delegation of Punjab BJP leaders met the Governor and submitted a memorandum regarding the issue of paddy procurement.
विज्ञापन विज्ञापन
BJP leader Preneet Kaur says, "All the BJP leaders have requested the Governor to ask the CM and Food Minister and officials to… pic.twitter.com/sbtqjl9hcr— ANI (@ANI) October 27, 2024