फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bikram Majithia on radar of investigative agencies Vigilance SIT raided Chandigarh Mohali

बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी: चंडीगढ़ और मोहाली में मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस और SIT की रेड

Sat, 19 Jul 2025 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 01:09 PM IST
सार

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के चंडीगढ़ और मोहाली स्थित ठिकानों पर विजिलेंस और एसआईटी ने दबिश दी है। 
 

विज्ञापन
Bikram Majithia on radar of investigative agencies Vigilance SIT raided Chandigarh Mohali
बिक्रम मजीठिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया एक बार फिर जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) और विजिलेंस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित कई ठिकानों पर शनिवार सुबह से छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित एक हाई-प्रोफाइल संपत्ति सैनिक फार्म में भी विजिलेंस की टीम रेड कर रही है। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति बिक्रम मजीठिया की बेनामी संपत्तियों की सूची में शामिल है, जिसकी कीमत करीब 150 से 200 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान टेक्निकल टीम भी मौके पर मौजूद है ताकि डिजिटल सबूत और दस्तावेजों को जब्त किया जा सके। इसके अलावा, मजीठिया और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों की भी गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन शेल कंपनियों के जरिए नशा तस्करी से जुड़ा पैसा (ड्रग मनी) घुमाया गया था। विजिलेंस की यह कार्रवाई गवाहों के बयानों के आधार पर की जा रही है और इसका मकसद ड्रग्स से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को उजागर करना है। फिलहाल, अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच एजेंसियों की यह रेड पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत बढ़ी

बिक्रम सिंह मजीठिया की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है, अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी। मजीठिया को कथित धन शोधन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वे न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed