फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Big Accident in Faridkot five died many people injured

फरीदकोट में बड़ा हादसा: ट्रक की टक्कर से सेमनाले में गिरी बस, महिला टीचर समेत पांच की माैत, कई घायल

Tue, 18 Feb 2025 05:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

फरीदकोट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक के साथ टक्कर के बाद न्यू दीप कंपनी की बस रेलिंग तोड़ कर सेमनाले में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Big Accident in Faridkot five died many people injured
फरीदकोट में सेमनाले में गिरी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय कोटकपूरा रोड पर एक तेज रफ्तार बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पुल की रेलिंग तोड़कर सेमनाले में जा गिरी। इस भयानक हादसे में एक महिला अध्यापिका समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से दो यात्रियों के बाजू कट गए है। उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जबकि दो को नाजुक हालत के चलते फरीदकोट मेडिकल अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। हादसे के बाद बस का चालक केवल सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार अबोहर से वाया पन्नीवाला अमृतसर जा रही न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की प्राइवेट बस मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कोटकपूरा से फरीदकोट आ रही थी। सेमनाले से पास पहुंचने से पहले बस की सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से टक्कर के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल की रेलिंग को तोड़कर सेमनाले में जा गिरी। 
विज्ञापन

फरीदकोट में बस दुर्घटना में घायलों के नाम जिन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल फरीदकोट में भर्ती कराया गया है।
  • कुलवंत सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी ऋषि नगर कोटकपूरा
  • सुरिंदर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी मुक्तसर
  • कुवरप्रीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी आनंद नगर कोटकपूरा
  • गुरमेल कौर पत्नी कौर सिंह, निवासी श्री मुक्तसर साहिब
  • सरविन्दर सिंह पुत्र चुहड़ सिंह निवासी गोइंदवाल बाईपास तरनतारन
  • गुरदीप सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी आलमगढ़ अबोहर
  • जगसीर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी कॉलेज रोड श्री मुक्तसर साहिब
  • इकबाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब
  • सतीश कुमार पुत्र साधू राम निवासी चोपड़ा स्ट्रीट कोटकपूरा
  • राम सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब
  • गोपी राम पुत्र केसु राम निवासी नाईवाला गंगानगर
  • सुमन पत्नी विजय सिंह निवासी नाईवाला गंगानगर
  • वनी पुत्र विजय सिंह नाइवाला गंगानगर
  • पूर्ण चंद, पुत्र नारायण दास, निवासी गांधी चौक, श्री मुक्तसर साहिब
  • रमनदीप सिंह पुत्र सिकंदर सिंह जीटीबी नगर कटकपुरा
  • कुलदीप कुमार पुत्र तरसेम चंद वासी सुरगापुरी कोटकपूरा
  • हरजोत सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी खारा फरीदकोट
  • नायब सिंह पुत्र प्रीतम सिंह बाहवाला फाजिल्का
  • मोहित पुत्र मेजर चंद वासी मॉडल टाउन श्री मुक्तसर साहिब
  • संजय कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी अबोहर
  • रितिका शर्मा पुत्री बलजीत कुमार निवासी कोटकपुरा (छात्रा)
विज्ञापन

मरने वालों में तीन मुक्तसर के

सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर विनित कुमार, एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन की अगुवाई में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस में सवार एक महिला समेत 5 की मौत हो चुकी थी, जबकि 31 को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। मरने वाले 5 लोगों में से तीन की पहचान हो चुकी है और तीनों ही मुक्तसर जिले के रहने वाले हैं। इनमें मुक्तसर की अध्यापिका सिमरनदीप कौर, मुक्तसर के गांव शेरे वाले के आत्मा राम और मुक्तसर के गांव चिबड़ावाली के पूर्व सरपंच बलराज सिंह शामिल है। 

घायलों को हो रहा मुफ्त इलाज

अध्यापिका सिमरनदीप फरीदकोट के केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत थी। आत्मा राम भी फरीदकोट के बस स्टैंड पर एक निजी बस कंपनी का टिकट चेकर था। बाकी दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई। हादसे के बाद फरीदकोट से विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, विधानसभा स्पीकर संधवां के छोटे भाई बीरइंद्र सिंह संधवां ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इस मामले में डीसी विनित कुमार ने बताया कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज करवाया जा रहा है और मृतकों के परिजनों को मदद के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को सिफारिश भेजी जा रही है।
 
विज्ञापन

चालक की लापरवाही से पेश आया हादसा

इस मामले में पुलिस ने हादसे के बाद मौके से फरार हुए बस चालक मुक्तसर के गांव गुडीसंगर निवासी केवल सिंह पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में अबोहर निवासी सुखदीप सिंह ने बताया कि वह मुक्तसर से इसी बस में सवार हुआ था, जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे। चालक द्वारा बस को बड़ी लापरवाही से चलाया जा रहा था। रास्ते में तीन चार बार वाहनों को क्रास करते समय उसने खतरनाक कट मारे थे। तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण बस की ट्रक से टक्कर हुई और सेमनाले में गिर गई। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीएम मान ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सुबह फरीदकोट में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। इस कारण कई लोग घायल हो गए और कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मैंने प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद करने के लिए कहा है और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए परमात्मा के आगे प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed