{"_id":"68c65e617b501e72110890e4","slug":"bhangwan-mann-said-on-india-pakistan-match-now-we-have-forgotten-pahalgam-and-pulwama-attack-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs Pakistan: पंजाब के सीएम मान नहीं चाहते भारत-पाक के बीच हो मैच... बोले- अब पहलगाम व पुलवामा को भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India vs Pakistan: पंजाब के सीएम मान नहीं चाहते भारत-पाक के बीच हो मैच... बोले- अब पहलगाम व पुलवामा को भूल गए
Sun, 14 Sep 2025 11:49 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:49 AM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को एशिया कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यहां होने वाले मुकाबले में प्रबल दावेदार होगी।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एशिया कप 2025 के लिए आज शाम भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच पर कहा है कि अब जब भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट मैच हो रहा है तो पहलगाम और पुलवामा आतंकी हमलों को भूल गए हैं। मान का कहना है कि इन संवेदनशील मुद्दों पर समय-समय पर सवाल उठाए जाते हैं लेकिन खेल के समय सब चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इससे पहले गायक और अभिनेता दलजीत दोसांझ की फिल्म का विरोध करने का जिक्र करते हुए कहा कि कला और कलाकारों को राजनीति से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर फिल्मों पर रोक लगाने की बात की जाती है तो दूसरी जब ओर क्रिकेट मैच की बात आती है तो मुंह फेर लेते हैं क्योंकि बड़े नेताओं के परिवार के लोग इसमें अहम पदों पर बैठे हैं।
विज्ञापन
पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की मौत
इसी साल अप्रैल महीने में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे जिससे हाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में कड़वाहट भर गई। इसके बाद हुए सैन्य अभियान और जनता के गुस्से ने महाद्वीपीय क्रिकेट के इस सबसे हाई-प्रोफाइल मैच की तैयारी को बहुत फीका बना दिया। भारत सरकार ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में राष्ट्रीय टीम को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दी है, लेकिन द्विपक्षीय स्तर पर ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: न्यू चंडीगढ़ में पहला इंटरनेशनल मैच...भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे आज, हरमन के नाम जुड़ेगा ये खास रिकॉर्ड