फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bhakra water level decreased by 14 feet power water crisis in three states and two UTs

चिंता की बात: 14 फीट घटा भाखड़ा का जलस्तर, गर्मियों में तीन राज्य और दो यूटी में पैदा होगा बिजली-पानी का संकट

Tue, 04 Feb 2025 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 08:28 AM IST
सार

भाखड़ा और पाैंग बांध का जलस्तर कम होने से गर्मियों में तीन राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि भाखड़ा से ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ व दिल्ली को पानी की आपूर्ति होती है।

विज्ञापन
Bhakra water level decreased by 14 feet power water crisis in three states and two UTs
भाखड़ा बांध - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में इस बार गर्मियों में बिजली-पानी का संकट पैदा हो सकता है। भाखड़ा बांध का जलस्तर 14 फीट गिर गया है, जो चिंता का विषय है। 
विज्ञापन


सोमवार को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1596.61 फीट दर्ज किया गया है। वर्ष 2024 में इसी दिन भाखड़ा का जलस्तर 1610.78 फीट था। इसी तरह पौंग बांध का जलस्तर तो औसत से भी नीचे चल गया है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को इस बार मानसून सीजन से आस है, क्योंकि भाखड़ा के पानी का प्रमुख स्रोत बारिश ही है। 
विज्ञापन


भाखड़ा बांध में पहाड़ों से बर्फ पिघलने से भी गर्मियों के मौसम में पानी की आवक होती है, लेकिन इसकी मात्रा काफी कम रहती है। अब बीबीएमबी की इस पर भी नजर है कि बर्फ पिघलने से आने वाले पानी से बांध का जलस्तर कितना बढ़ता है। हालांकि, इससे भी अप्रैल व मई में ही पानी की आवक शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पौंग बांध का जलस्तर सोमवार को 1308 फीट दर्ज किया गया है, जबकि बांध का औसत जलस्तर 1337 फीट होता है। पिछले साल इसी दिन बांध का जलस्तर 1348.18 फीट दर्ज किया गया था। जलस्तर कम होने से बोर्ड को सिर्फ यह फायदा हुआ है कि अब दोनों बांधों की बोर्ड सही रूप से सफाई कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed