फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bhagwant Mann government will change name of Aam Aadmi Clinics in state

Punjab: आम आदमी क्लिनिकों का नाम बदलेगी मान सरकार, केंद्र से NHM के तहत मिलेगा फंड, रुके हैं 650 करोड़ रुपये

Tue, 12 Nov 2024 06:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 12 Nov 2024 06:58 PM IST
सार

भगवंत मान की सरकार की तरफ से प्रदेश में चलाए जा रहे आम आदमी क्लिनिकों के नाम बदले जाएंगे। प्रदेश में कुल 872 आम आदमी क्लिनिक चल रहे हैं। इनमें अब केंद्र सरकार की भी ब्रांडिंग की जाएगी। 

विज्ञापन
Bhagwant Mann government will change name of Aam Aadmi Clinics in state
आम आदमी क्लिनिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सूबे में चलाए जा रहे आम आदमी क्लिनिक के नाम में बदलाव करेगी और इसमें केंद्र सरकार को भी श्रेय दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र से उनकी बात चल रही है और जल्द ही इसे फाइनल कर लिया जाएगा। इससे पंजाब को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत केंद्र से फंड मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी क्लिनिकों के लिए फंड जारी करने के लिए राजी हो गई है, जिसके तहत आधे से ज्यादा क्लिनिकों के नाम में बदलाव किया जाएगा। इस योजना के लिए केंद्र के साथ ही पंजाब की तरफ से भी फंड जारी किया जाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की बिल्डिंगों में चल रहे आम आदमी क्लिनिक पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में कुल 872 आम आदमी क्लिनिक
प्रदेश में इस समय 872 आम आदमी क्लिनिक चल रहे हैं। इन क्लिनिकों में विभाग की तरफ से 80 तरह की दवाइयां व 38 तरह के टेस्ट फ्री देने देने की प्रक्रिया चल रही है। पंजाब सरकार का दावा है कि केंद्र ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत अभी तक 650 करोड़ का फंड जारी नहीं किया है, जिससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम भी फाइनल
बता दें कि पंजाब की तरफ से क्लिनिकों का नाम भी फाइनल कर लिया गया है। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसमें केंद्र व पंजाब सरकार दोनों की ब्रांडिंग होगी। राज्य में आप की सरकार आने के बाद ही दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी क्लीनिक बनाए गए थे, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो भी लगी है। केंद्र ने इस पर ऐतराज जताते हुए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मिलने वाली राशि रोक ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed