{"_id":"68870e6b24a2b9e62003e8ea","slug":"batala-grenade-attack-accused-arrested-by-delhi-police-babbar-khalsa-terrorist-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने गुरदासपुर से पकड़ा बब्बर खालसा का आतंकी करण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने गुरदासपुर से पकड़ा बब्बर खालसा का आतंकी करण
Mon, 28 Jul 2025 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:18 AM IST
सार
स्पेशल सेल की टीम ने दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में करणबीर की गिरफ्तारी की है। पुलिस ग्रेनेड हमले के मामले में करणबीर के भाई गुरसेवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के कथित आतंकी को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर स्थित चननके गांव निवासी करणबीर उर्फ करण के रूप में हुई है। आरोप है कि सात अप्रैल को बटाला के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में करणबीर शामिल था।
स्पेशल सेल की टीम ने दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में करणबीर की गिरफ्तारी की है। इससे पूर्व 22 जुलाई को स्पेशल सेल ने इसी तरह के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर से बीकेआई के कथित आतंकी आकाशदीप उर्फ बाज को गिरफ्तार किया था। उस पर भी ग्रेनेड हमले में शामिल होने का आरोप है।
ग्रेनेड हमले की जांच अब एनआईए कर रही है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि आकाशदीप से पूछताछ के बाद करणबीर की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ग्रेनेड हमले के मामले में करणबीर के भाई गुरसेवक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।