फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bar Council elections in full swing with former chairman CM Munjal contacting Abohar lawyers

Abohar: बार काउंसिल चुनाव को लेकर हलचल तेज, पूर्व चेयरमैन सीएम मुंजाल ने अबोहर के वकीलों से साधा संपर्क

Tue, 11 Nov 2025 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 02:39 PM IST
सार

अबोहर तहसील कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सीएम मुंजाल का वकीलों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एडवोकेट तेजिंदर सिंह खालसा के कार्यालय में भी पहुंचकर मुलाकात की।

विज्ञापन
Bar Council elections in full swing with former chairman CM Munjal contacting Abohar lawyers
अबोहर में वकीलों के साथ बार काउंसिल चंडीगढ़ के पूर्व चेयरमैन सीएम मुंजाल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के आगामी चुनावों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में संभावित उम्मीदवार लगातार वकील वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। इसी सिलसिले में बार काउंसिल चंडीगढ़ के पूर्व चेयरमैन सीएम मुंजाल अबोहर पहुंचे और वकीलों के दफ्तरों में जाकर डोर-टू-डोर मुलाकात कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एडवोकेट मुंजाल लंबे समय से अबोहर, फाजिल्का और फिरोजपुर क्षेत्र के वकीलों की चंडीगढ़ बार काउंसिल में प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं और इस बार भी दिसंबर या जनवरी में होने वाले संभावित चुनावों में उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


अबोहर तहसील कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सीएम मुंजाल का वकीलों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एडवोकेट तेजिंदर सिंह खालसा के कार्यालय में भी पहुंचकर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट प्रभजोत सिंह कालड़ा, एडवोकेट हरमिंदर पाल सिंह बजाज, एडवोकेट गौतम कपूर, एडवोकेट गुरजिंदर सिंह कालड़ा, एडवोकेट नवीन वत्स, एडवोकेट अरुण मुंजाल और एडवोकेट संदीप बजाज सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed