फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Australian government names lake after First Guru Sri Guru Nanak Dev

Guru Parv 2024: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने गुरु नानक देव के नाम पर रखा झील का नाम, 555वीं जयंती से पहले एलान

Tue, 12 Nov 2024 10:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:57 PM IST
सार

बेरविक स्प्रिंग्स में झील का नाम बदलने का फैसला 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती से पहले किया गया है।

विज्ञापन
Australian government names lake after First Guru Sri Guru Nanak Dev
आॅस्ट्रेलिया सरकार ने बदला झील का नाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में एक झील का नाम प्रथम पातशाही श्री गुरुनानक देव जी के नाम पर रखा गया है। यह झील विक्टोरिया राज्य के बर्विक स्प्रिंग क्षेत्र में स्थित है। विक्टोरियन मल्टीकल्चरल अफेयर्स मंत्री इनग्रिड स्टिट ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 15 नवंबर को होने वाले श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


सिख समुदाय ने इस फैसले का स्वागत किया है। सिख सद्भावना दल के मुखी व श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व हजूरी रागी भाई बलदेव सिंह वडाला, दमदमी टकसाल अजनाला के मुखी जत्थेदार अमरीक ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सरकार ने प्रथम पातशाही के नाम पर झील का नाम रखकर प्रकाश पर्व पर दुनिया भर के सिखों को तोहफा दिया है।
विज्ञापन

2018 में रखा गया था इसका प्रस्ताव

विक्टोरिया झील का नाम श्री गुरुनानक देव जी के नाम पर रखने में विक्टोरिया के सिख इंटरफेथ काउंसिल के चेयरमैन जसबीर सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही। उन्होंने 2018 में विक्टोरिया सरकार के समक्ष इस संदर्भ में प्रस्ताव रखा था। इस झील का नाम अब सरकारी गजट एवं अन्य दस्तावेजों में गुरुनानक देव जी के नाम पर होगा। ऑस्ट्रेलिया में सिख समुदाय की संख्या दो लाख से अधिक है। विक्टोरिया में ही भारी संख्या में सिख बसे हुए हैं। यहां कई गुरुद्वारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगर के लिए छह लाख डॉलर का फंड

मंत्री इनग्रिड स्टिट ने विक्टोरिया में लंगर उत्सव कार्यक्रमों के लिए 600,000 डाॅलर की फंडिंग की घोषणा भी की है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में विक्टोरिया के सांसद ली टरमालिस ने कहा कि गुरु नानक देव जी के नाम पर इस झील का नाम रखना उनकी शिक्षाओं का सम्मान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed