{"_id":"6ac60f3e99ae47b97c02c38d","slug":"asi-dies-in-pathankot-accidental-discharge-while-cleaning-ak-47-pathankot-police-lines-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में एएसआई की माैत: एके-47 साफ करते समय चली गोली, पठानकोट पुलिस लाइन में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में एएसआई की माैत: एके-47 साफ करते समय चली गोली, पठानकोट पुलिस लाइन में हादसा
Wed, 07 Oct 2026 02:53 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:53 PM IST
सार
राम सिंह पठानकोट के गांव भोआ के रहने वाले थे और करीब आठ साल से पठानकोट पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, राम सिंह नाइट ड्यूटी पर नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे।
विज्ञापन
एएसआई राम सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिविल लाइन पठानकोट में ड्यूटी के दौरान एएसआई राम सिंह (51) की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह वह अपनी एके-47 राइफल की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक फायर हो गया। गोली उनके सिर को पार कर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
राम सिंह पठानकोट के गांव भोआ के रहने वाले थे और करीब आठ साल से पठानकोट पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, राम सिंह नाइट ड्यूटी पर नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद सुबह वह थाने के बाहर बने टैंट शेड में बैठे थे। बताया गया कि बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण नाइट ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के हथियार लोड रहते हैं। रोजाना की तरह राम सिंह अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई।
फायरिंग की आवाज सुनते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी और गार्ड घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां राम सिंह गंभीर हालत में मिले, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुरुआती जानकारी में इसे राइफल की सफाई के दौरान अचानक फायर होने का हादसा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।