{"_id":"67aab80bea1260670803d1cd","slug":"arvind-kejriwal-meeting-punjab-aap-mlas-bhagwant-mann-today-all-update-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पंजाब के आप विधायकों की बैठक: अरविंद केजरीवाल देंगे गुरुमंत्र, एक सुर में बोले सभी-ये रुटीन मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पंजाब के आप विधायकों की बैठक: अरविंद केजरीवाल देंगे गुरुमंत्र, एक सुर में बोले सभी-ये रुटीन मीटिंग
Tue, 11 Feb 2025 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:18 AM IST
सार
दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को आज दिल्ली बुलाया है। पार्टी के अनुसार, बैठक में हार पर मंथन होगा। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस बैठक के बहाने पंजाब में सीएम भगवंत मान को बदलने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पंजाब की सियासत का रुख बदलना शुरू हो गया है। इस बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ आज दिल्ली में बैठक बुलाई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह 9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं।
इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। केजरीवाल विधायकों को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुमंत्र देंगे। वहीं, कुछ नाराज विधायक भी उनके सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह 9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं।
इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। केजरीवाल विधायकों को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुमंत्र देंगे। वहीं, कुछ नाराज विधायक भी उनके सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
हार पर मंथन के लिए बुलाई बैठक: अमन अरोड़ा
पंजाब के पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का कहना है कि दिल्ली में यह बैठक विधानसभा चुनाव में पंजाब के मंत्रियों और विधायकों को दी गई जिम्मेदारी, हार के कारणों और अपनी कमियों पर मंथन करने को लेकर बुलाई गई है। वहीं, पार्टी के ही कुछ विधायकों का कहना है कि सीएम मान के साथ सभी को दिल्ली तलब करने के पीछे पंजाब में आप की हुकूमत को बरकरार रखने के लिए संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुमंत्र देंगे। केजरीवाल का यह गुरुमंत्र न केवल 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अहम होगा, बल्कि दिल्ली में आप की हार को पंजाब में एक अवसर के रूप में भुना रही कांग्रेस की काट निकालने से भी जुड़ा होगा।केजरीवाल से अलग से मुलाकात करेंगे नाराज विधायक
पार्टी के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना के अलावा खासकर बॉर्डर बेल्ट के कई विधायक ऐसे हैं, जो सीएम भगवंत मान से लंबे अरसे से नाराज चल रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार 17 से 18 के करीब ये नाराज विधायक संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अलग से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, समय-समय पर नाराज ये विधायक अपने मन की बात केजरीवाल के कानों तक पहुंचाते रहे हैं।सरहदी इलाके से और अमृतसर से दो विधायकों ने अमर उजाला से बातचीत में नाम न लिखे जाने की शर्त पर बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सीएम को बदले जाने की बात अफवाह नहीं थी, उस समय भी पार्टी के कई विधायकों ने दिल्ली जाकर केजरीवाल के सामने प्रदेश में लोगों के बीच बन रही अलग-अलग धारणाओं का जिक्र किया था, जिसके बाद सियासी गलियारों में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और यहां तक की कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को ही सीएम की कुर्सी पर बैठाने की चर्चा सामने आई थी।