{"_id":"67d7b04bd8641e683709cdf7","slug":"amritsar-encounter-news-man-accused-of-grenade-attack-at-amritsar-temple-killed-in-punjab-police-encounter-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritsar Encounter: अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर; सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar Encounter: अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर; सिपाही घायल
Mon, 17 Mar 2025 11:01 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:01 AM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आज राजासांसी इलाके में मुठभेड़ की। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी गुरसिदक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Amritsar Encounter
- फोटो : X @ANI
विस्तार
अमृतसर में मंदिर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया। संदिग्ध की पहचान गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है।
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल की राजासांसी इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी गुरसिदक को गोली लग गई।
उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी विशाल भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के राजासांसी इलाके में घूमने के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
उन्हें हिरासत में लेने के लिए सीआईए और छेहरटा पुलिस के कर्मियों की एक टीम बनाई गई थी। टीम को एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने बाइक को रोकने की कोशिश की, बाइक सवार आरोपियों ने बाइक छोड़कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के अनुसार, एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया।
अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरसिदक ने दम तोड़ दिया। थाना में FIR दर्ज की जा रही है।
अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरसिदक ने दम तोड़ दिया। थाना में FIR दर्ज की जा रही है।
अमृतसर में शुक्रवार रात करीब एक बजे शेरशाह सूरी रोड पर स्थित सर्व धर्म प्रार्थना सभा ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम धमाका हुआ था। हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: Amritsar Blast: बाइक सवारों ने ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम फेंका, धमाके से मचा हड़कंप; देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: Amritsar Blast: बाइक सवारों ने ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम फेंका, धमाके से मचा हड़कंप; देखें वीडियो