{"_id":"6777b0457cd326131e0136f1","slug":"amritsar-commissionerate-police-busts-cross-border-drug-network-by-arresting-12-accused-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर निकली नशा तस्कर: पाक से मंगाई जाती थी नशे की खेप, बबली के घर से होती थी सप्लाई, 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर निकली नशा तस्कर: पाक से मंगाई जाती थी नशे की खेप, बबली के घर से होती थी सप्लाई, 12 गिरफ्तार
Fri, 03 Jan 2025 08:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2025 08:04 PM IST
सार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार करके सीमा पार से ड्रग और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के थाना छेहरटा की पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो किलो 192 ग्राम हेरोइन, तीन पिस्टल, 2,60,150 रुपये की ड्रग मनी, एक कार और एक मोटर साइकिल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की पहचान गांव झंझोटी थाना राजासंसी के मनजीत सिंह उर्फ भोला, अर्जन नगर भट्ठा छेहरटा के जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन, बरने वाली गली गुरु की वडाली छेहरटा के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गुरु अमरदास कालोनी नारायणगढ़ की बबली, भल्ला कालोनी बाहरवार सिफ्ती डेयरी नारायण गढ़ छेहरटा के अमृतपाल सिंह उर्फ अंशु व अनिकेत, गांव थांदे थाना इस्लामाबाद के हर्शप्रीत सिंह उर्फ हरमन, गांव कुड़ी थाना इस्लामाबाद के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, लवप्रीत सिंह उर्फ जशन, मनदीप सिंह उर्फ कौशल, करतार नगर छेहरटा की रेशमा और कांता स्कूल के नजदीक वडाली रोड छेहरटा के आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श के रूप में हुई है। पकड़ी गई हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई थी। हेरोइन तस्करी की आड़ में आरोपित हथियारों की सप्लाई भी कर रहे थे। आरोपितों में शामिल महिला बबली एक आंगनबाड़ी वर्कर है और पाक से मंगवाई जाने वाली हेरोइन इसके घर पर ही रखी जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना छेहरटा के इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने पुलिस चौकी काले घन्नूपुर के एसआई रजिंदर सिंह के साथ नाकाबांदी के दौरान 24 दिसंबर 2024 को अनिकेत वर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से 192 ग्राम हेरोइन व एक मोटर साइकिल, 10,150 रुपये की ड्रग मनी और एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा बरामद हुआ था। पुलिस रिमांड लेकर जब आरोपित अनिकेत वर्मा की सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन, बबली और अमृतपाल सिंह अंशू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बबली से मिली दो किलो हेरोइन
बबली के कब्जे से दो किलो हेरोइन बरामद की गई और इसकी एक अन्य महिला साथी रेशमा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। महिला बबली आनंगबाड़ी वर्कर है और उसके घर पर ही सारी खेप छिपाई जाती थी। ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि उस पर कोई शक न करे। उन्होंने बताया कि हेरोइन की खेप अजनाला और रमदास सेक्टर से ड्रोन के माध्यम से सप्लाई हुई थी।

नशा तस्करी के रुपयों के खरीदी फॉर्च्यूनर
पिछले तीन महीने में काफी मात्रा में इन लोगों ने हेरोइन की खेपे मंगवाई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की गई तो इसमें मनजीत सिंह उर्फ भोला, हर्षप्रीत सिंह उर्फ हरमन, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, लवप्रीत सिंह उर्फ जशन, मनदीप सिंह उर्फ कौशल उर्फ जोशी को भी नामजद किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक फार्च्यूनर कार भी बरामद की गई। यह कार इन तस्करों ने हेरोइन की तस्करी करके खरीद की थी। इस कार का आरोपित हेरोइन की तस्करी करने के लिए ही इस्तेमाल करते थे।

पाक तस्करों के संपर्क में थे आरोपी
जांच में जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के कब्जे से एक-एक प्वाइंट 30 बोर आटोमेटिक पिस्टल भी बरामद हुआ। आरोपी मनजीत सिंह उर्फ भोला से 2.50 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक पिस्टल प्वाइंट 30 बोर बरामद किया गया। इसके बाद आरोपियों आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श को गिरफ्तार किया गया। यह साफ है कि पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी की जा रही है, लेकिन इसके साथ हथियारों की तस्करी कहां से हो रही है, इसकी भी जांच की जा रही है। क्योंकि आरोपी हेरोइन के साथ हथियारों की तस्करी भी कर रहे है। कुछ हैंडलरों के बारे में इनपुट मिले हैं और उस पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उसमें भी कई गिरफ्तारियां होंगी।