फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amandeep Kaur suffered from stone pain Vigilance got her admitted to hospital

थार वाली बीबी पहुंची अस्पताल: अमनदीप काैर को उठा पथरी का दर्द, देर रात विजिलेंस ने अस्पताल में करवाया भर्ती

Wed, 28 May 2025 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 May 2025 11:16 AM IST
सार

अप्रैल में महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को एएनटीएफ की टीम ने 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
Amandeep Kaur suffered from stone pain Vigilance got her admitted to hospital
आरोपी महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

आय से अधिक संपति मामले में गिरफ्तार बर्खास्त महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को मंगलवार देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अमनदीप 29 मई तक पुलिस रिमांड पर है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल की महिला डाक्टर सोफिया गर्ग ने बताया कि मंगलवार देर रात विजिलेंस के कर्मी अमनदीप कौर को लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि जब महिला की जांच की गई तो पता चला कि उसके गुर्दे के नीचे वाली नली में पथरी है। महिला का उपचार किया गया और उसे भर्ती कर लिया गया। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अमनदीप काैर को पहले से ही पथरी की शिकायत थी। अप्रैल में महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को एएनटीएफ की टीम ने 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इस मामले में जेल जाने के एक माह बाद वह जमानत पर रिहा हो गई थी। सोमवार को विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपति मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ने घर में रखे सामान की सर्च कर करवाई असेसमेंट 

वहीं विजिलेंस द्वारा अमनदीप कौर के घर में सर्च की गई। इस दौरान घर में पडे़ पूरे सामान की असेसमेंट भी करवाई गई। इसकी पुष्टि विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने की है। विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमनदीप काैर के घर में विजिलेंस द्वारा सर्च करके पूरे सामान को एकत्र किया गया था। पूरे सामान की असेसमेंट करवाई गई। उन्होंने बताया कि अमनदीप तीन दिन के रिमांड पर है, लेकिन मंगलवार देर रात को जब उसे पथरी का दर्द हुआ तो उसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने कहा कि जैसे ही अमनदीप  काैर को सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा, उसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed