{"_id":"6b055034afc19ba67e059ae7","slug":"alliance-between-the-bjp-and-the-akali-dal-in-punjab-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: आखिर दो माह में ऐसा क्या हुआ कि भाजपा बड़े से छोटे भाई की भूमिका में आई, यह है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: आखिर दो माह में ऐसा क्या हुआ कि भाजपा बड़े से छोटे भाई की भूमिका में आई, यह है बड़ी वजह
Tue, 24 Nov 2026 02:30 PM IST
शाहिल शर्मा
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:30 PM IST
सार
पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा हुए गठबंधन ने एक बड़ा राजनीतिक सवाल खड़ा कर दिया है। कुछ महीने पहले तक अकाली दल के साथ समझौते में बड़े भाई की भूमिका मांगने वाली भाजपा अब खुद छोटे भाई की भूमिका स्वीकार करने को तैयार हो गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
भाजपा-अकाली गठबंधन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
14 मार्च 2026 को मोगा में आयोजित रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राजनीतिक विस्तार और पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाने की संभावनाओं का संदेश दिया था। इतना ही नहीं अमित शाह ने कहा था कि भाजपा पंजाब में बड़े भाई की भूमिका में होगी। भाजपा की तरफ से सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी दिखाई जा रही थी।
इसके बाद 22 अगस्त को पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेह जंग बाजवा ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि यदि अकाली दल के साथ गठबंधन होता है तो भाजपा बड़े भाई की भूमिका में होनी चाहिए। पार्टी का तर्क था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन अकाली दल से बेहतर रहा है और अब पंजाब में भाजपा की राजनीतिक ताकत पहले जैसी नहीं रही लेकिन 24 नवंबर को गठबंधन की घोषणा के दौरान तस्वीर पूरी तरह बदल गई।

Trending Videos
शाह ने अकाली दल को बड़े भाई की भूमिका में किया स्वीकार
अमित शाह ने अकाली दल को बड़े भाई की भूमिका में स्वीकार करते हुए स्पष्ट कर दिया कि दोनों पार्टियां मिलकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। यानी करीब आठ महीने में भाजपा की राजनीतिक रणनीति में ऐसा बदलाव आया कि बड़े भाई की दावेदारी से पार्टी छोटे भाई की भूमिका तक पहुंच गई। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह भाजपा और अकाली दल की चुनावी ताकत के बीच का अंतर नहीं, बल्कि पंजाब की जमीनी राजनीति की वास्तविकता मानी जा रही है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत अधिक
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 18.56 प्रतिशत वोट हासिल किए थे, जबकि अकाली दल को 13.42 प्रतिशत वोट मिले थे। भाजपा 23 विधानसभा क्षेत्रों में पहले स्थान पर रही थी और कई अन्य क्षेत्रों में दूसरे स्थान भाजपा का प्रदर्शन रहा था।
इन आंकड़ों ने भाजपा नेतृत्व को यह विश्वास दिलाया कि पार्टी पंजाब में अपने दम पर भी राजनीतिक विकल्प बन सकती है लेकिन लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की परिस्थितियां अलग होती हैं। भाजपा का बढ़ा हुआ वोट मुख्य रूप से शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में दिखाई दिया, जबकि ग्रामीण पंजाब, किसान बहुल इलाकों और पारंपरिक सिख मतदाता क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच अभी भी सीमित रही।

क्या है राजनीतिक उपयोगिता?
भाजपा को यह भी एहसास हुआ कि 117 विधानसभा सीटों पर मजबूत उम्मीदवार खड़े करना और पूरे पंजाब में चुनावी संगठन तैयार करना केवल राष्ट्रीय नेतृत्व और शहरी वोट बैंक के सहारे आसान नहीं होगा। दूसरी तरफ अकाली दल का चुनावी प्रदर्शन कमजोर होने के बावजूद गांवों में उसका पुराना संगठन, कार्यकर्ताओं का नेटवर्क, पंथक राजनीति से जुड़ाव और पारंपरिक मतदाता आधार अभी भी उसकी राजनीतिक उपयोगिता बनाए हुए है।
पंजाब में भाजपा की राजनीतिक पकड़ सीमित
यही वह अंतर है जिसने भाजपा को दोबारा अकाली दल के साथ आने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के पिछले विधानसभा चुनावों के आंकड़े भी उसकी पंजाब में सीमित राजनीतिक पकड़ की कहानी बताते हैं। 1997 में पार्टी को 8.33 प्रतिशत, 2002 में 5.67 प्रतिशत, 2007 में 8.26 प्रतिशत, 2012 में 7.18 प्रतिशत, 2017 में 5.4 प्रतिशत और 2022 में 6.6 प्रतिशत वोट मिले थे।
इन चुनावों में भाजपा अकाली दल के साथ गठबंधन करके सीमित सीटों पर चुनाव लड़ती रही। 2022 में दोनों दल अलग हुए तो भाजपा को 6.6 प्रतिशत वोट के बावजूद केवल दो सीटों पर जीत मिली, जबकि अकाली दल करीब 18.3 प्रतिशत वोट लेकर तीन सीटें जीत सका। 2024 में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़कर 18.56 प्रतिशत जरूर पहुंच गया, लेकिन यह लोकसभा चुनाव था, जिसमें पार्टी ने पहली बार सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे इसलिए इस प्रदर्शन को सीधे विधानसभा चुनाव की संभावित जीत के रूप में देखना भाजपा के लिए जोखिम भरा था।

अकाली दल के लिए भाजपा के साथ गठबंधन राजनीतिक जरूरत
दूसरी ओर अकाली दल के लिए भी भाजपा के साथ गठबंधन राजनीतिक जरूरत बन गया है। 2022 में पार्टी केवल तीन सीटें जीत सकी और 2024 में भी उसे अपनी पुरानी राजनीतिक जमीन वापस हासिल करने में सफलता नहीं मिली। भाजपा के साथ आने से अकाली दल को शहरी हिंदू मतदाताओं तक दोबारा पहुंचने का अवसर मिलेगा, जबकि भाजपा को ग्रामीण और पंथक क्षेत्रों में अकाली दल के संगठन का सहारा मिल सकता है।
दोनों दलों के हित एक-दूसरे से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को 1997 से चले आ रहे गठबंधन के इतिहास से भी जोड़कर देखा जाना चाहिए। दोनों पार्टियों ने लंबे समय तक मिलकर पंजाब में सरकार चलाई। 2007 और 2012 में गठबंधन सत्ता में रहा। उस समय अकाली दल 94 और भाजपा 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी। लोकसभा चुनाव में भी अकाली दल के हिस्से में 10 और भाजपा के हिस्से में तीन सीटें आती थीं। इस व्यवस्था में अकाली दल बड़े भाई और भाजपा छोटे भाई की भूमिका में थी।

कृषि कानूनों के विरोध में दोनों दलों के रिश्तों में आई थी खटास
2017 में गठबंधन को करारी हार मिली और 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया। इसके बाद 2022 में दोनों दल अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरे। अब 2027 के चुनाव से पहले दोनों का फिर साथ आना पंजाब की राजनीति में एक नया समीकरण तैयार कर रहा है। हालांकि इस गठबंधन में सीटों का बंटवारा सबसे बड़ा सवाल रहेगा।
सीट बंटवारा रहेगा अहम
भाजपा के लिए पुराने 23 सीटों वाले फार्मूले पर लौटना आसान नहीं होगा, क्योंकि पार्टी का दावा है कि 2024 में उसका वोट प्रतिशत अकाली दल से अधिक था और कई विधानसभा क्षेत्रों में उसकी स्थिति मजबूत हुई है। दूसरी तरफ अकाली दल अपने पुराने संगठन और राजनीतिक विरासत के आधार पर ज्यादा सीटों की दावेदारी करेगा।
अमित शाह का अकाली दल को बड़े भाई की भूमिका में स्वीकार करना मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भी महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जा रहा है, हालांकि अंतिम सीट बंटवारे और सत्ता में हिस्सेदारी का पूरा फार्मूला सार्वजनिक होना अभी बाकी है। दरअसल, भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि उसका राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होना पंजाब में अपने दम पर सत्ता हासिल करने की गारंटी नहीं है।
2024 के लोकसभा चुनाव में मिला 18.56 प्रतिशत वोट पार्टी की बढ़ती ताकत का संकेत जरूर था, लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए उसे ऐसे स्थानीय सहयोगी की जरूरत महसूस हुई जिसके पास गांवों तक पहुंच और पुराना राजनीतिक ढांचा मौजूद हो। यही कारण है कि मोगा में अकेले चुनाव लड़ने का संदेश देने वाली भाजपा अब अकाली दल के साथ मिलकर सत्ता की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस बदलाव को भाजपा की राजनीतिक मजबूरी भी कहा जा सकता है और व्यावहारिक रणनीति भी। अब असली परीक्षा 2027 में होगी। यदि दोनों दलों के वोट एक-दूसरे में जुड़ते हैं तो यह गठबंधन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है, लेकिन यदि पुराने मतभेद और सीटों की खींचतान हावी हुई तो यह समझौता दोनों दलों के लिए नई मुश्किलें भी पैदा कर सकता है।