फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Akali Leader Bikram Majithia Former DGP Siddharth Chattopadhyay involved in Drug Money investigation

बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं: पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय विजिलेंस को बयान देने पहुंचे

Fri, 27 Jun 2025 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 02:43 PM IST
सार

पंजाब विजिलेंस ने 540 करोड़ के ड्रग व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। मजीठिया को सात दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Akali Leader Bikram Majithia Former DGP Siddharth Chattopadhyay involved in Drug Money investigation
बयान दर्ज करवाने पहुंचे पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग मनी मामले में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय ड्रग मनी केस की जांच में शामिल हो गए हैं। पूर्व डीजीपी पंजाब पुलिस आफिसर इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ में विजिलेंस अधिकारियों के सामने बयान दर्ज कराने पहुंचे।
विज्ञापन




विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी को मजीठिया के खिलाफ चल रही जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। सिद्धार्थ चटोपाध्याय के डीजीपी रहते बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच की गई थी। विजिलेंस को उम्मीद है कि पूर्व डीजीपी चटोपाध्याय मजीठिया के ड्रग्स कारोबार से लिंक पर कई महत्वपूर्ण खुलासे कर सकते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बटाला में फायरिंग: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, बाॅडीगार्ड भी मारा गया

540 करोड़ के ड्रग व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पकड़े गए हैं मजीठिया

पंजाब विजिलेंस ने 540 करोड़ के ड्रग व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई पूरे कागज जुटाकर और पक्के पैरी की गई है। विपक्ष काफी समय से आरोप लगा रहा था कि बड़ी मछलियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब जब वह बड़ी मछलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं तो पूरा विपक्ष एकजुट हो गया। 
 
Trending Videos

जांच टीम ने मजीठिया के खिलाफ दी धमकाने की शिकायत

वहीं बिक्रम मजीठिया पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। मजीठिया के घर पर रेड के दौरान समर्थकों को पुलिस के खिलाफ भड़काने की शिकायत हुई है। जांच टीम ने मजीठिया के खिलाफ अधिकारियों को धमकाने, धक्कामुक्की करने, सबूत मिटाने की साजिश करने और समर्थकों को हमले के लिए उकसाने की शिकायत दी है। विजिलेंस टीम के पास उस घर में केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के होने की सूचना थी।

विजिलेंस टीम की शिकायत के अनुसार जान बूझकर उस जगह की तलाशी रोकने के लिए समर्थकों को भड़काया गया और विजिलेंस टीम को सबूत इकट्ठा करने से रोकने के लिए टीम पर हमला कराया गया। इस प्रापर्टी का केस और 540 करोड़ की ड्रग मनी से गहरा संबंध बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर इसी घर में आकर रुकते थे जहां विजिलेंस टीम को मजीठिया के समर्थकों ने जांच से रोका। अब पुलिस मजीठिया के खिलाफ इस मामले में नया केस दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed