{"_id":"68e5cb02b43147fe400dbdb3","slug":"air-force-day-today-proud-of-success-of-operation-sindoor-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना दिवस: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नाज, एयर वाॅरियर्स के साहस को सलाम; ताकत बढ़ाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना दिवस: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नाज, एयर वाॅरियर्स के साहस को सलाम; ताकत बढ़ाने का संकल्प
Wed, 08 Oct 2025 07:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:53 AM IST
सार
वायुसेना के पूर्व एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अब तक का सबसे ऐतिहासिक अभियान था। इसमें दुश्मन को यह बता दिया गया है कि भारतीय सेना की पहुंच कहां तक है और हम उन्हें कहां तक घुसकर मार सकते हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने से पहले तैयारी करते भारतीय वायुसेना के जवान।
- फोटो : आईएएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायुसेना दिवस इस बार ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की चमक व धमक पर केंद्रित रहेगा। इंडियन एयरफोर्स इस दिन को पहले से ऐतिहासिक बनाते हुए ऑपरेशन के वीर योद्धाओं को समर्पित कर रहा है।
इस अवसर पर भारतीय वायुसेना हिंडन एयरबेस पर एक खास कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पंजाब सहित सभी एयरफोर्स स्टेशनों पर भी अपने-अपने स्तर पर यह दिवस इसी थीम पर मनाया जाएगा। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद मई में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी में बड़ी भूमिका इंडियन फोर्स की भी रही।
वायुसेना ने इस दौरान घर में घुसकर मारने के संकल्प को यथार्थ रूप देते हुए न केवल पाक अधिकृत कश्मीर बल्कि पाकिस्तान के भीतर सैन्य व आतंकी अड्डों को निशाना बनाया था। इस ऑपरेशन को किस तरह से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया और इससे पहले क्या तैयारियां की गईं, इस पर आधारित एक वीडियो वायुसेना ने तैयार कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किया है।
विज्ञापन
वायुसेना के पूर्व एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अब तक का सबसे ऐतिहासिक अभियान था। इसमें दुश्मन को यह बता दिया गया है कि भारतीय सेना की पहुंच कहां तक है और हम उन्हें कहां तक घुसकर मार सकते हैं। इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले एयर वाॅरियर्स का शौर्य और अदम्य साहस हमेशा याद किया जाएगा।
इसके अलावा 62 साल इंडियन एयरफोर्स की बड़ी ताकत रहा मिग-21 को भी वायुसेना दिवस पर सलामी दी जाएगी। गत माह 19 सितंबर को इस जंगी जहाज को एयरफोर्स के बेड़े से विदाई दी गई है। इस लीजेंड फाइटर एयरक्राफ्ट की भूमिका को भी इस दिन याद किया जाएगा।