फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accident in pathankot two died

Pathankot: मलिकपुर चौक के पास कार और बस की टक्कर, दो नौजवानों की मौत; बस चालक मौके से फरार

Sat, 07 Jun 2025 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 04:20 PM IST
सार

दोनों युवक कार में थे। पठानकोट के मलिकपुर चौक के पास केशव आनंद के पीछे आ रहे टूरिस्ट बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए केशव की गाड़ी को टक्कर मार दी जिसके चलते केशव और हर्ष की मौत हो गई है। 
 

विज्ञापन
Accident in pathankot two died
पठानकोट में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट अमृतसर जम्मू हाईवे पर देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में एक कार और टूरिस्ट बस की टक्कर में दो नौजवानों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार गुरदासपुर की तरफ से आ रही थी और यूपी नंबर की टूरिस्ट बस जम्मू की तरफ से आ रही थी। अचानक इन दोनों में भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि कार काफी तेज गति में आ रही थी। अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर पार करके सामने से आ रही बस से जा टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें दो लोग सवार थे। इस टक्कर में बस का भी काफी नुकसान हुआ और कार बिल्कुल चकनाचूर हो गई। 
विज्ञापन




सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर उपस्थित मेडिकल ऑफिसर के अनुसार उनके पास दो व्यक्ति मृत लाए गए थे। दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के पश्चात ही उन पर लगी हुई चोटों का आकलन करके बताया जा सकता है कि दोनों की मौत किस गंभीर चोट की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सदर ने बताया कि प्रीतम कुमार निवासी गांव घुला ब्रह्मना थाना दीनानगर जिला गुरदासपुर ने बयान दर्ज करवाकर कहा है कि उसका पौत्र केशव आनंद और उसका साथी हर्ष और वे तीनों पठानकोट जा रहे थे। दोनों युवक कार में थे और वह खुद मोटर साइकल पर जा रहा था। जब वह पठानकोट के मलिकपुर चौक के पास पहुंचा तो केशव आनंद के पीछे आ रहे टूरिस्ट बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए केशव की गाड़ी को टक्कर मार दी जिसके चलते केशव और हर्ष की मौत हो गई है। 


थाना प्रभारी ने बताया कि हमें रात 9:30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि एक कार का बस के साथ एक्सीडेंट हो गया है। वह मौका पर पहुंचे और उन्होंने पाया कि एक लड़के की मौत हो चुकी थी। दूसरे को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इलाज के दौरान उस व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बोला कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि यह भीषण दुर्घटना किस कारण हुई। उन्होंने कहा कि बस का ड्राइवर मौके से फरार हो चुका हैऔर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed