फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP ministers MLA and workers are unitedly active in relief work in Punjab flood situation

Punjab Flood: बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटी मान सरकार, आप के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा

Fri, 29 Aug 2025 04:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 29 Aug 2025 04:18 PM IST
सार

Punjab Flood: पंजाब सरकार सूबे में बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटी हुई है। आप सरकार के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। 

विज्ञापन
AAP ministers MLA and workers are unitedly active in relief work in Punjab flood situation
बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए। 

विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि वे अपने मंत्रियों और आप के विधायकों के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक महीने के वेतन का योगदान दे रहे हैं। राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब में बाढ़ की मुश्किल घड़ी में राहत कार्य जारी कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध के आह्वान पर खन्ना के कैटल फीड से जुड़े उद्योगपतियों ने राहत सामग्री में योगदान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री रवाना पहुंचाने के लिए मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध खुद पहुंचे। 

AAP ministers MLA and workers are unitedly active in relief work in Punjab flood situation
बाढ़ प्रभावितों को भेजी गई राहत सामग्री। - फोटो : अमर उजाला

नुकसान की पूरी भरपाई करेगी सरकार : मान 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जा चुके हैं। भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और विभिन्न जिलों के प्रशासन से पानी के स्तर और राहत कार्यों के बारे में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करना अपना कर्तव्य समझती है और इस नेक कार्य के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों के दूर-दराज के इलाकों में प्रत्येक व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा रही है।

AAP ministers MLA and workers are unitedly active in relief work in Punjab flood situation
राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए। - फोटो : अमर उजाला

डीसी-एसएसपी को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश 
विशेष रूप से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं।
 पानी के बढ़ते स्तर से लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है। इन जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को मदद मिल सके।

सीएम मान ने बाढ़ प्रबंधन के लिए बनाई फ्लड मैनेजमेंट कमेटी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रबंधन के लिए फ्लड मैनेजमेंट कमेटी बना दी है, ताकि लोगों को रेस्क्यू करने के साथ ही जरूरी मदद पहुंचाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जा सके। कमेटी में कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह खुड्डियां और बरिंदर कुमार गोयल पूरे पंजाब में बाढ़ के हालात पर नजर रखेंगे।

 इसी तरह कपूरथला के लिए मंत्री मोहिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडिया को दी जिम्मेदारी दी गई है। तरनतारन के लिए लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ हालात पर नजर रखेंगे। वहीं फाजिल्का के लिए डॉ. बलजीत कौर और तरुणप्रीत सिंह सौंध को प्रभारी लगाया गया है। सरकार ने इससे पहले जालंधर में फ्लड कंट्रोल रूम भी बनाया था, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आने वाली शिकायतों की निगरानी की जा सके।

पंजाब सरकार बचाव क्षमताओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी तालमेल कर रही है। प्रभावित आबादी को चिकित्सकीय सहायता, भोजन और आश्रय प्रदान करने के प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है।

महिलाओं को दी जा रही भोजन, सेनेटरी पैड्स समेत चिकित्सा सुविधाएं : डॉ. अमनदीप कौर
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष और विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं को भोजन, सेनेटरी पैड्स समेत चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। विधायक अमनदीप ने कहा कि पार्टी की महिला विंग स्वास्थ्य और महिला कल्याण विभाग के सहयोग से बाढ़ प्रभावित गांवों में चिकित्सा शिविर लगा रही है। राहत शिविरों में प्रसव भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिससे महिलाओं और शिशुओं को उचित चिकित्सा सुविधा संभव हो सकी। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 भी जारी किया है। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें तत्काल सहायता की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed