फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP leader Neel Garg targeted congress leader for meeting in Delhi

आप के निशाने पर कांग्रेस: राहुल गांधी, खड़गे और भूपेश बघेल पर आप नेता नील गर्ग भड़के, सवालों की लगा दी झड़ी

Thu, 13 Mar 2025 04:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Mar 2025 04:07 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर दिल्ली से संचालित किए जाने के आरोप लगाए हैं। वहीं अब पंजाब कांग्रेस की दिल्ली में बैठक होने पर आप नेता नील गर्ग ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
AAP leader Neel Garg targeted congress leader for meeting in Delhi
आप नेता नील गर्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता नील गर्ग ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने पर पंजाब कांग्रेस नेताओं की कड़ी आलोचना की है। नील गर्ग ने कांग्रेस नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी पर लगातार दिल्ली से संबंधित आरोपों पर सवाल उठाया और कहा कि पंजाब कांग्रेस को दिल्ली से चलाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस नेता खुद निर्णय लेने और नेतृत्व मार्गदर्शन के लिए दिल्ली पर निर्भर हैं।

विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अकसर आप पर निशाना साधते हुए दावा करता है कि हमारी सरकार दिल्ली से संचालित होती है। लेकिन आज मैं विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से पूछना चाहता हूं कि आपकी यह महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में क्यों हो रही है। क्या आपके प्रभारी भूपेश बघेल पंजाब से हैं। क्या वह पंजाब की जमीनी हकीकत को भी समझते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि राहुल गांधी या कोई अन्य वरिष्ठ नेता पंजाब में बैठकें क्यों नहीं कर रहे हैं। जाहिर है कि उनका ध्यान पंजाब के मुद्दों से भटक गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस का नहीं बचा जन समर्थन
गर्ग ने कहा कि चाहे पंचायत चुनाव हो, निगम चुनाव हो, या उपचुनाव हो, पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को लगातार खारिज किया है। उनका कोई जन समर्थन नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस अब निराधार आरोपों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिरीक्षण करने के बजाय वे दिल्ली में छिपते हैं और राज्य के लोगों से कोई संबंध स्थापित किए बिना पंजाब का भविष्य तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पंजाब से चला रहे सरकार
गर्ग ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व में पंजाब से सरकार चलाते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्कूलों में बदलाव से लेकर मुफ्त बिजली मुहैया कराने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने और ड्रग कार्टेल पर नकेल कसने और लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पंजाब के लोगों और यहां के वास्तविक मुद्दों से अलग होकर दिल्ली में बैठकें करने में व्यस्त है।


कांग्रेस नेताओं से मांगा जवाब
गर्ग ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। कांग्रेस नेताओं को जवाब देना चाहिए कि उनकी पार्टी दिल्ली से क्यों चल रही है और राहुल गांधी ऐसी बैठकों के लिए पंजाब क्यों नहीं आ सकते?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed