{"_id":"69208e48aceaf23943055b57","slug":"aap-govt-refuses-to-bear-expenses-of-cisf-personnel-deployed-for-security-of-bhakra-dam-proposal-send-to-bbmb-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा बांध की सुरक्षा पर तकरार: CISF का खर्च नहीं उठाएगी पंजाब सरकार, प्रस्ताव पास कर बीबीएमबी को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा बांध की सुरक्षा पर तकरार: CISF का खर्च नहीं उठाएगी पंजाब सरकार, प्रस्ताव पास कर बीबीएमबी को भेजा
Sat, 22 Nov 2025 05:38 AM IST
अंकेश ठाकुर
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 05:38 AM IST
सार
भाखड़ा बांध की सुरक्षा को लेकर पंजाब और केंद्र सरकार के बीच तकरार जारी है। पंजाब सरकार की तरफ से भाखड़ा डैम पर तैनात किए गए सीआईएसएफ जवानों का खर्च उठाने के लिए इनकार कर दिया गया है।
विज्ञापन
भाखड़ा बांध
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाखड़ा बांध की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का खर्च पंजाब सरकार नहीं उठाएगी। सरकार ने सीआईएसएफ के जवानों को वेतन देने में असमर्थता जाहिर करते हुए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर इसकी जानकारी बीबीएमबी प्रशासन को भी दे दी है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
चीमा ने बताया कि सरकार पहले से ही सीआईएसएफ की तैनाती का विरोध कर रही थी। इसके बावजूद केंद्र ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के इनपुट का हवाला देते हुए बीते 28 अक्तूबर को नंगल में एक आधिकारिक कार्यक्रम में भाखड़ा बांध की सुरक्षा पंजाब पुलिस से लेकर सीआईएसएफ को सौंप दी थी। जवानों के सालाना 9 करोड़ रुपये का वेतन पंजाब सरकार को देने की बात कही गई थी। पंजाब सरकार ने कहा कि पंजाब पुलिस भाखड़ा बांध की सुरक्षा के लिए सक्षम थी। केंद्र को बांध की सुरक्षा कड़ी करनी थी तो सरकार से कहते, वहां और पुलिस तैनात कर दी जाती। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केंद्र के इस फैसले पर नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं बीबीएमबी के एक अधिकारी ने कहा कि साल 2021 में पंजाब सरकार ने ही एक पत्र लिखकर भाखड़ा बांध की सुरक्षा सीआईएसएफ को देने का आग्रह किया था। इसका खर्च उठाने की बात भी कही गई थी, लेकिन अब सीआईएसएफ तैनात होने के बाद पंजाब खर्चा उठाने से इनकार कर रहा है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन
पानी के लिए छिड़ा था हरियाणा-पंजाब में विवाद
भाखड़ा हेड वर्क्स पर पंजाब पुलिस की कथित तैनाती के खिलाफ मई 2025 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। इसमें दावा किया गया कि पंजाब पुलिस हरियाणा को पानी छोड़ने में बाधा डाल रही है। आप सरकार ने भाजपा शासित हरियाणा को और अधिक पानी देने से इन्कार कर दिया है। आप सरकार का कहना था कि हरियाणा ने मार्च तक आवंटित पानी का 103% उपयोग कर चुका है। इस विवाद के चलते पंजाब सरकार ने नंगल बांध, जो भाखड़ा बांध के नीचे स्थित है, की सुरक्षा बढ़ा दी थी। नंगल बांध पर जिस कमरे से पानी की आपूर्ति नियंत्रित की जाती है, उसे बंद कर उसकी चाबी पंजाब पुलिस को दे दी गई थी।