Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP govt providing training to school principals under Phase 2 of war against drugs

युद्ध नशे विरुद्ध: आप सरकार की नई पहल... छात्रों को नशे से बचाने के लिए स्कूल प्रिंसिपल को दे रहे खास ट्रेनिंग

Fri, 09 Jan 2026 06:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 09 Jan 2026 06:21 PM IST
सार

पंजाब सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध फेज 2 के तहत सभी स्कूल के प्रिसिंपल्स को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग इस बात पर केंद्रित है कि पूरे स्कूल में नशे के खिलाफ एक वातावरण बनाकर रखा जाए।

विज्ञापन
AAP govt providing training to school principals under Phase 2 of war against drugs
मोहाली में ट्रेनिंग मेंशिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर काम कर रही है। आप सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध फेज 2 की शुरुआत कर चुकी है। इसके तहत सरकार ने नई पहल भी शुरू की है। इस पहले के तहत सूबे के सभी स्कूल के प्रिंसिपल्स को खास ट्रेनिंग दे रही है। 

विज्ञापन


यह ट्रेनिंग इस बात पर केंद्रित है कि पूरे स्कूल में नशे के खिलाफ एक वातावरण बनाकर रखा जाए। स्कूल में ऐसा वातावरण में कैसे बने और हर बच्चे का मन इतना मजबूत किया जाए कि वह किसी भी दबाव, बहकावे या लालच में आए बिना नशे को साफ ना कह सके। यह गुण बच्चे के जीवन में स्थायी बन जाए। यह ट्रेनिंग अलग-अलग जिलों में दी जा जा रही है। ट्रेनिंग के लिए माहिर फिजियोलॉजिस्ट और एजुकेशनिस्ट शामिल हैं, जो प्रिंसिपल से बात करके उनको ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को मोहाली जिले में ऐसी ही एक ट्रेनिंग में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ स्कूल पहुंचे। इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि आप सरकार सिर्फ 'पिंडां दे पहरेदार' ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के 'दिमाग के पहरेदार' भी तैयार कर रही है, ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed