{"_id":"696cc79fac61da19b90f768b","slug":"a-14-year-old-boy-died-while-playing-football-in-abohar-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल के फुटबॉलर की मौत: मैच खेलते हुए गिरा और फिर नहीं उठा, तीन बहनों का इकलौता भाई था जसमीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल के फुटबॉलर की मौत: मैच खेलते हुए गिरा और फिर नहीं उठा, तीन बहनों का इकलौता भाई था जसमीत
Sun, 18 Jan 2026 05:14 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 05:14 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान 14 साल के खिलाड़ी की मौत हो गई। टूर्नामेंट में मैच खेलते हुए खिलाड़ी ग्राउंड में गिर गया, जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फुटबॉल खिलाड़ी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर तहसील के गांव धरांगवाला में रविवार को खेल के मैदान में उस समय मातम पसर गया, जब फुटबॉल मैच खेलते हुए एक 14 वर्षीय किशोर की अचानक मौत हो गई। यह हादसा गांव में आयोजित एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुआ। मृतक की पहचान जसमीत (14) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव धरांगवाला में स्पोर्ट्स क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें आसपास के गांवों की टीमें हिस्सा ले रही थीं। इसी टूर्नामेंट में गांव आलमवाला की टीम की ओर से खेल रहा जसमीत (14) मैच के दौरान अचानक मैदान में गिर पड़ा। साथियों और आयोजकों ने तुरंत उसे उठाकर पास के डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अबोहर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें अपने बेटे की मौत की खबर मिली। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि जसमीत नौवीं कक्षा का छात्र था और खेलों का बेहद शौकीन था। परिजनों के अनुसार वह पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। जसमीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस दुखद घटना से गांव धरांगवाला और आलमवाला में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने जसमीत की असामयिक मौत पर गहरा दुख जताया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन