{"_id":"690a2916ce5105a6ef08f8bf","slug":"66th-punjab-university-inter-zonal-youth-festival-to-be-held-at-as-college-khanna-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खन्ना के एएस कॉलेज में होगा 66वां पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल, कैसी है तैयारियां?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खन्ना के एएस कॉलेज में होगा 66वां पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल, कैसी है तैयारियां?
Tue, 04 Nov 2025 10:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:00 PM IST
सार
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन एएस कॉलेज खन्ना में होगा। यह आयोजन 8 से 11 नवंबर तक किया जाएगा। यूथ फेस्ट को लेकर सभी तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते प्रिंसिपल केके शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
एएस कॉलेज खन्ना में 66वां पंजाब यूनिवर्सिटी इंटरजोनल यूथ फेस्टिवल का भव्य आयोजन 8 से 11 नवंबर तक किया जाएगा। कॉलेज के प्रिंसिपल डा. केके शर्मा ने बताया कि यह चार दिवसीय उत्सव पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सात जोनों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सहभागिता से एक रोमांचक और बहुआयामी सांस्कृतिक आयोजन साबित होगा। इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल के अंतर्गत संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्य, ललित कला आदि की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एएस कॉलेज के लिए इस समारोह की मेजबानी करना गौरव और सम्मान की बात है। कॉलेज इसके सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस इंटरजोनल यूथ फेस्टिवल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले युवाओं में एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। साथ ही युवाओं में आत्मविश्वास और सृजनशीलता का विकास करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।
विज्ञापन
इस फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण होंगे
समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते संगीत, नृत्य और नाटक के शानदार प्रदर्शन, कविता पाठ, वाद-विवाद, क्विज़ प्रतियोगिताएं जैसे साहित्यिक कार्यक्रम, तथा युवा कलाकारों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करती हेरिटेज और पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
फेस्टिवल की थीम है- स्थायी भविष्य के लिए प्रकृति का पोषण करें
इस थीम को दर्शाता फेस्टिवल का लोगो आत्म वल्लभ जैन कॉलेज, लुधियाना के कॉमर्स विभाग के डा. मनोज अरोड़ा द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह लोगो एकता, विविधता, युवा ऊर्जा और संस्कृतियों के सम्मिश्रण का प्रतीक है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव धमीजा, उपाध्यक्ष नवीन थम्मन, महासचिव राजेश डाली, संयुक्त महासचिव जतिंदर देवगन और कॉलेज सचिव अजय सूद ने कॉलेज प्रिंसिपल डा. केके शर्मा एवं फैकल्टी सदस्यों को इंटरजोनल यूथ फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।