फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   340 acres of wheat crop caught fire tractor driver burnt in Firozepur

अन्नदाता की मेहनत राख: फिरोजपुर में 340 एकड़ में गेहूं की फसल जली, आठ हजार मुर्गियां व ट्रैक्टर चालक झुलसा

Sun, 20 Apr 2025 10:46 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी  फिरोजपुर/गुरु हरसहाय/ जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी  फिरोजपुर/गुरु हरसहाय/ जलालाबाद Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Apr 2025 10:46 AM IST
सार

फिरोजपुर में किसानों की आंखों के सामने उनकी कई एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। जिले के अलग-अलग गांवों में 340 एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। 

विज्ञापन
340 acres of wheat crop caught fire tractor driver burnt in Firozepur
गेहूं की फसल में लगी आग, जानकारी देता किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोपुर जिले में अन्नदाता की मेहनत पर उस समय पानी फिर गया जब खेतों में गेहूं की फसल को आग लग गई। लगभग 340 एकड़ जमीन में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को आग लग गई। यही नहीं एक हजार के करीब नाड़ भी जलकर राख हो गई है। शनिवार तेज हवाएं चलने के कारण ज्यादा नुक्सान हुआ है। जलालाबाद में आग पर काबू पाने के लिए ट्रैक्टर खेत चलाते समय चालक आग में झुलस गया। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया है।

विज्ञापन


जीरा में करीब 100 एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की फसल को शार्ट सर्किट से आग लग गई। किसान गुरविंदर सिंह वासी मलसियां ने बताया कि आग ने तीन गांव (बस्ती गाये, हाजे वाली व मलसियां) के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अपनी चपेट में ले लिया। किसान नछत्तर सिंह व कुलदीप सिंह की 20 एकड़ गेहूं, सुरजीत सिंह की 20 एकड़ में लगी गेहूं, निर्मल सिंह की 15 एकड़, मास्टर रणजीत सिंह की 20 एकड़ और चानन सिंह की 25 एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं को आग लग गई। इसके अलावा 8 हजार मुर्गी के बच्चों में से आधे आग में झुलस गए हैं। 
विज्ञापन




इसी तरह गुरु हरसहाय में 200 एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की फसल जलने का अनुमान है। जबकि एक हजार नाड़ भी जलने की बात कही जा रही है। आग गांव लालचियां, चप्पा अड़िकी, झावला व कोहर सिंह वाला के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को आग लगी है। किसान अंग्रेज सिंह की आठ एकड़, नरिंदर सिंह की 25 एकड़ के अलावा अन्य किसानों की फसल को आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव ढाणी माड़ीयांवाली में भी जली फसर 
इसके अलावा जलालाबाद में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे कुछ ही समय में करीब 30 से 40 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान गांव तारे वाला से एक किसान ट्रैक्टर लेकर आया। किसान ने फसल का बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन आग भयानक होने के चलते वह आग से झुलस गया। ट्रैक्टर का भी नुकसान हो गया। घटना गांव ढाणी माड़ीयांवाली की है। 


आग लगने के कारण साफ नहीं
सरपंच बूटा सिंह ने बताया कि उनके घर के पास ही अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी। इसके बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। हालांकि मौके पर गांव तारेवाला से एक किसान अपना ट्रैक्टर लेकर मदद करने के लिए पहुंचा। उसने आग में ट्रैक्टर चला दिया। इससे न सिर्फ किसान झुलस गया। बल्कि उसके ट्रैक्टर का भी नुकसान हो गया। घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। सरपंच बूटा सिंह का कहना है कि इस हादसे के दौरान पांच किसानों की करीब 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed