फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   2nd Federation Gatka Cup 2025 at Bengaluru City University from November 7 to 9

गतका कप 2025: जंगी कौशल दिखाएंगे जांबाज, स्वर्ण विजेताओं को मिलेगा मास्को का टिकट, करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Thu, 06 Nov 2025 10:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Nov 2025 10:04 PM IST
सार

बंगलूरू सिटी यूनिवर्सिटी में दूसरे फेडरेशन गतका कप-2025 सात नवंबर से शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय टूर्नामेंट की वार्षिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अंडर-19 आयु वर्ग में 10 राज्यों की टीमें गतका सोटी और फरी-सोटी मुकाबलों में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में भाग लेंगी।

विज्ञापन
2nd Federation Gatka Cup 2025 at Bengaluru City University from November 7 to 9
एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल और सुखचैन सिंह कलसानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय गतका संस्था, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) की ओर से 7 से 9 नवंबर तक बंगलूरू सिटी यूनिवर्सिटी में दूसरे फेडरेशन गतका कप-2025 का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

इसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ युवा गतका योद्धा रोमांचक मुकाबलों में अपने जंगी कौशल का प्रदर्शन करेंगे। एनजीएआई के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल और अंतरराष्ट्रीय सिख मार्शल आर्ट काउंसिल के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी ने बताया कि इन वार्षिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अंडर-19 आयु वर्ग में 10 राज्यों की टीमें गतका सोटी और फरी-सोटी मुकाबलों में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में भाग लेंगी। बंगलूरू के स्वर्ण पदक विजेताओं को अगले साल 2026 में मास्को में आयोजित होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय पाइथियन सांस्कृतिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सीधा टिकट मिलेगा।
विज्ञापन


विश्व गतका फेडरेशन (डब्ल्यूजीएफ) और एशियाई गतका फेडरेशन (एजीएफ) के तत्वावधान में यह आयोजन राष्ट्रीय पाइथियन सांस्कृतिक खेलों के साथ ही आयोजित किया जाएगा जहां भारत की संस्कृति और विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गतका प्रमोटर ग्रेवाल और कलसानी ने कहा कि यह दूसरा फेडरेशन गतका कप नई पीढ़ी के गतका खिलाड़ियों की प्रतिभा को उजागर करेगा। बंगलूरू के स्वर्ण पदक विजेताओं को अगले साल 2026 में मास्को में आयोजित होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय पाइथियन सांस्कृतिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सीधा टिकट मिलेगा।


एनजीएआई के महासचिव हरजिंदर कुमार व गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के संयुक्त सचिव बलजीत सिंह सैनी ने कहा कि इस सप्ताह बंगलूरू शहर भारतीय मार्शल आर्ट का केंद्र बन जाएगा, जहां राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप युवा एथलीटों को मार्शल आर्ट और विरासत मूल्यों से जोड़ने का एक मंच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed