{"_id":"aad3b5ae3da97a5eee4de59d4d48f7e1","slug":"chandigarh-is-punjab-s-part-sukhbir","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पंजाब का अटूट हिस्सा : सुखबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पंजाब का अटूट हिस्सा : सुखबीर
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 23 Sep 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने सोमवार को बठिंडा में आयोजित समागम के दौरान कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अटूट हिस्सा था और रहेगा। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की तरफ से न्यू चंडीगढ़ बसाने के फैसले का विरोध करने वाले बयान पर टिप्पणी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हुड्डा का विरोध अनावश्यक है क्योंकि पंजाब सरकार अपने अधिकार क्षेत्र में ही सूबे का विकास कर रही है। न्यू चंडीगढ़ के साथ पुराने चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा कमजोर पड़ने के सवाल पर सुखबीर बादल ने कहा कि दोनों चंडीगढ़ एक दूसरे के पूरक हैं न कि इससे किसी तरह का विरोध पैदा हो रहा है।
सुखबीर ने सोमवार को बठिंडा के विकास के लिए कुल 219.56 करोड़ रुपये के अलग-अलग विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे व जोगिंग पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में सुखबीर ने कहा कि पंजाब की
विज्ञापन
वित्तीय हालत केंद्र के मुकाबले कहीं बेहतर है। केंद्र सरकार पर कर्ज जीडीपी का 68 प्रतिशत है जबकि पंजाब पर केवल 31 प्रतिशत कर्जा है। पंजाब का खजाना खाली होने का झूठा प्रचार करने वाले पंजाब के कांग्रेसी प्रदेश के साथ दुश्मनी
कर रहे हैं।
सुखबीर बादल ने यहां आधुनिक जेल का नींव पत्थर रखा और बठिंडा में साइकिलिंग पार्क और ढेलवा माइनर का उद्घाटन भी किया। बाद में नथाना में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर ने कहा कि अगले तीन साल के दौरान पंजाब के बाकी 10,000 गांवों में आरओ प्लांट लगा दिए जाएंगे। तीन हजार गांवों में आरओ प्लांट पहले ही लगा दिए गए हैं जबकि अगले दो महीने तक और दो हजार गांवों में आरओ प्लांट लाने का काम चल रहा है।
सुखबीर ने साथ ही ऐलान किया कि पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को अगले दो महीने के दौरान ट्यूबवेल कनेक्शन देने का पंजाब सरकार की तरफ से फैसला लिया गया है। हाड़ी के सीजन तक ये कनेक्शन देने का काम पूरा कर लिया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से 108 एंबुलेंस से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगाने के कारण केंद्रीय अनुदान बंद करने के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की फोटो किसी भी हालत में उतारी नहीं जाएगी।
इस मौके मुख्य तौर पर सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, सांसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला, विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता, भाजपा नेता दयाल सिंह सोढी, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान बलवान सिंह उपस्थित थे।